News in Brief

Sanju Samson Training With Yuvraj Singh: टीम इंडिया के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज और आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा कदम उठाया है. संजू उस गुरु के शरण में पहुंचे हैं, जिनके आगे एक समय पर विरोधी गेंदबाज बॉल डालने से घबराते थे. जी हां, हम बात कर रहे हैं भारत के ‘सिक्सर किंग’ युवराज सिंह की, जो फिलहाल संजू सैमसन को T20 के गुरुमंत्र दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरह फैल रही है, जिसमें संजू सैमसन पूर्व भारतीय स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह से बैटिंग के कुछ अहम टिप्स लेते दिख रहे हैं.

बता दें कि संजू सैमसन ऐसे पहले खिलाड़ी नहीं हैं, जो बैटिंग के गुरुमंत्र लेने युवराज सिंह के पास पहुंचे हैं. आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और टीम इंडिया के टेस्ट और ODI कप्तान शुभमन गिल भी युवी को अपना गुरु मानते हैं. अभिषेक शर्मा, आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचाने में युवराज सिंह का सबसे बड़ा योगदान रहा है.

युवराज के शरण में पहुंचे संजू सैमसन

Add Zee News as a Preferred Source

संजू सैमसन का ये फैसला उनके क्रिकेट करियर को नया मोड़ दे सकता है. इसकी टाइमिंग भी शानदार है, क्योंकि फिलहाल उनका सारा फोकस टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर है. दिलचस्प बात ये है कि उन्हें युवराज के ही शिष्य शुभमन गिल की जगह टीम में जगह मिली है. बड़ा सवाल ये है कि संजू पूर्व महान खिलाड़ी के पास क्या सीखने पहुंचे हैं? 

शॉट सेलेक्शन को बेहतर करना चाहेंगे सैमसन

संजू सैमसन की काबिलियत पर किसी को कोई संदेह नहीं है. बस सवाल उनके शॉट सेलेक्शन को लेकर उठता है. ऐसा देखा गया है कि संजू कई मैचों में खराब शॉट खेलकर अपना विकेट फेंक देते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले युवराज सिंह स्टार विकेट कीपर को छक्के मारने की कला के साथ-साथ सही शॉट सेलेक्शन के बारे में भी बताना चाहेंगे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि युवराज उन्हें बैटिंग की टेक्निक और फुट मूवमेंट के बारे में समझा रहे हैं, संजू सैमसन पूरी गंभीरता से उनकी बात सुन रहे हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ एक्शन में दिखेंगे संजू सैमसन

टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की ODI और 5 मैचों की T20I सीरीज खेलेगी. एकदिवसीय शृंखला में तो संजू सैमसन टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन टी20 में वो धमाल मचाने को बेताब होंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ये तैयारी का आखिरी मौका होगा.

ये भी पढ़ें: ODI इतिहास का सबसे छोटा मैच, महज 104 गेंद पर खत्म हो गया मुकाबला, त्राहि-त्राहि करते रहे बल्लेबाज