News in Brief

भारत और न्यूजीलैंड के बीच इन दिनों 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा ही है. कल यानी 14 जनवरी को खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. वनडे के बाद दोनों देशों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. टी20 सीरीज को वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया है. 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होनी है. इससे पहले सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं और अब टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. टीम इंडिया की गेंदबाजी के नीव बुमराह आने वाले विश्व कप में खास रोल अदा कर सकते हैं.

बेटे के साथ प्रैक्टिस की वीडियो

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह को टी20 विश्व कप के चलते अराम दिया गया था. इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह टी20 विश्व कप में उनका पूरी तरह से फिट रहना. वर्ल्ड कप से ठीक पहले बुमराह का उनके बेटे के साथ प्रैक्टिस का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है. वह पहले गेंदबाजी करते हैं और उनके तुरंद बाद उनके बेटे अंगद को भी बुमराह वैसे ही गेंदबाजी करना सिखाते हैं. बता दें कि बुमराह ने टीम इंडिया को कई खास मौको पर जीत दिलाने का काम किया है. वह अपनी मैच विनिंग परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में वर्ल्ड कप से पहले उनका प्रैक्टिस का वीडियो फैंस के लिए काफी संतोषजनक है.

Add Zee News as a Preferred Source

Bumrah & Jr. Bumrah here to make your day  pic.twitter.com/a67j82AlIR

— Mumbai Indians (@mipaltan) January 15, 2026

बुमराह का टी20 वर्ल्ड कप करियर

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने अभी तक के टी20 इंटरनेशनल वर्ल्ड कप के करियर में कुल 3 टूर्नामेंट खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 18 मैचों में गेंदबाजी करते हुए 14.46 की औसत से 26 विकेट प्राप्त किए हैं. इस दौरान बुमराह का प्रदर्शन 7 रन देकर 3 विकेट रहा है. इस दौरान उनका गेंदबाजी इकोनॉमी रेट से 5.55 का रहा है. साल 2016 में पहली बार बुमराह ने अपना टी20 विश्व कप खेला था.

बुरमाह का टी20 करियर

बुमराह ने अपने अभी तक के टी20 करियर में खेले 83 मैचों की 80 पारियों में 6.37 की इकोनॉमी से 103 विकेट लेने का रिकॉर्ड हासिल किया है. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/7 का रहा है. वहींं, बुमराह भारतीय क्रिकेट इतिहास में टी20 फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं.उन्होंने ये आकड़ा हाल ही में पूरा किया था.सबसे पहले ये कारनामा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पूरा किया