News in Brief

भारत और नीदरलैंड के बीच खेले गए लीग मैच के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने 17 रनों से बाजी मारी. भारत सुपर-8 के लिए पहले ही क्वालिफाई कर गई थी. इससे पहले पाकिस्तान ने नामीबिया को रौंद कर सुपर-8 में एंट्री मारी. पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने शतकीय पारी खेलकर इस विश्व कप में तीसरा शतक ठोकने का कारनामा किया है, इस शतक के साथ साहबज़ादा फहरहान इस टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर बन चुके हैं. इस टूर्नामेंट में बल्लेबाज जमकर रन बरसा रहे हैं. हालांकि, विश्व कप की शुरुआत से पहले 250-300 का जुमला जमकर चला था. जो कि अभी तक नहीं पूरा हो पाया है और कोई भी टीम 250 का आंकड़ा पार करने में नाकाम रही है. बहराहल, आज हम आपको बताने वाले हैं इस टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर के बारे में.

साहिबजादा फरहान हैं नंबर 1

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने मौजूदा टी20 विश्व कप में जमकर रन बनाए हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह नंबर 1 पर आ चुके हैं. उन्होंने नामीबिया के खिलाफ 100 रनों की पारी खेली और इस पारी के साथ वह नंबर 1 पायदान पर आ गए.  70.90 के धमाकेदार बल्लेबाजी औसत से फरहान ने 4 मैचों में ओवरऑल 220 रन बनाए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

मारक्रम और किशन 

लिस्ट में दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका विस्फोटक बल्लेबाज व कप्तान एडेन मारक्रम का नाम है. मारक्रम ने 4 मैचों में ओवरऑल 178 रन बनाए हैं. भारत के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन उनसे मात्र 2 रन दूर हैं. किशन ने ओवरऑल भारत की ओर से खेले 4 मैचों की 4 पारियों में 176 रन बनाए हैं. दोनों ही खिलाड़ी बस 2 रनों के अंतर से आगे पीछे हैं.

टिम सेफेर्ट और दीपेंद्र सिंह ऐरी 

लिस्ट में चौथे पायदान पर न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज टिम सेफेर्ट का नाम है. बता दें कि उन्होंने 4 मैचों की 4 पारियों में ओवरऑल 173 रन बनाए हैं. वहीं, सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें और आखिरी पायदान पर दीपेंद्र सिंह ऐरी का नाम है. उन्होंने 4 मैचों की 4 पारियों में 169 रन जमाए हैं. 

ये भी पढ़ें: अनोखा रिकॉर्ड: ODI में डबल हंड्रेड, फिर T20I में 2 शतक ठोकने वाले दुनिया के खूंखार बल्लेबाज