
T20 World Cup 2026 Namibia squad: 7 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 को लेकर माहौल गर्म है. 20 टीमें इस इवेंट में हिस्सा लेंगी. भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों के बाद अब नामीबिया क्रिकेट बोर्ड ने भी अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. 30 साल के अनुभवी ऑलराउंडर गेरहार्ड इरासमस को टीम की कमान दी गई है. कुल 15 खिलाड़ी स्क्वाड में शामिल हैं, जबकि एक रिजर्व प्लेयर भी रखा गया है.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका में होना है. दोनों देश संयुक्त मेजबान हैं. नामीबिया टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिक्सअप दिख रहा है. देखना दिलचस्प होगा कि अनुभवी ऑलराउंडर गेरहार्ड इरासमस किस तरह अपनी टीम को आगे ले जाते हैं. यह चौथी दफा है जब नामीबिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही है.
ग्रुप ए में इन टीमों से होगी नामीबिया की टक्कर
टी20 विश्व कप 2026 के लिए सभी 20 टीमों को 5 ग्रुप में डिवाइड किया गया है. नामीबिया को ग्रुप-ए में जगह मिली है, जिसमें भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और यूएसए टीमें शामिल हैं. ग्रुप स्टेज में यह टीम डिफेंडिंग चैंपियन भारत और पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी. इन बड़ी टीमों को हराने की चुनौती पर नामीबिया कितना खरा उतरती है, यह देखने वाली बात होगी. टीम में टैलेंट की कमी नहीं है, लेकिन मैदान पर उसे सही तरीके से अप्लाई करना होगा.
नामीबिया के मैच कब-कब?
नामीबिया अपना पहला मैच 10 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ दिल्ली में खेलेगी. फिर 12 फरवरी को दिल्ली में ही टीम इंडिया से भिड़ेगी. इसके बाद 15 फरवरी को यूएसए के खिलाफ चेन्नई में मुकाबला खेलेगी. ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 18 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेला जाएगा.
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए नामीबिया की पूरी टीम
गेरहार्ड इरासमस (कप्तान), जेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जेजे स्मिट, जान फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लॉफ्टी-ईटन, जैक ब्रैसेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हेंगो.
रिजर्व खिलाड़ी-अलेक्जेंडर वोल्शेंक
ये भी पढ़ें: कप्तान बनने के बाद वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप…नए साल के पहले मैच में नहीं चला बल्ला, बनाए सिर्फ इतने रन
