
T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में ईशान किशन की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. ये खिलाड़ी गजब के फॉर्म में है और टीम इंडिया के लिए रनों की बारिश करने में जुटा है. 15 तारीख को पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 40 बॉल पर 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली और जीत के हीरो बने. टीम इंडिया में कमबैक के बाद से ही वो गेंदबाजों के लिए बड़ा खतरा साबित हो रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस विश्व कप में एक ऐसा बल्लेबाज है, जो किशन से भी ज्यादा खतरनाक दिख रहा है. उसने गेंदबाजों की नींद उड़ा रखी है. ये वही खिलाड़ी है, जो क्रीज पर आते ही चौके-छक्के उड़ाने में माहिर है. 28 मैचों के बाद तक सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सबसे आगे है.
यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है, वो कोई और नहीं बल्कि न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर टिम साइफर्ट हैं, जिनके नाम इस सीजन ईशान किशन से भी ज्यादा रन दर्ज हैं. कीवी टीम के घातक ओपनर साइफर्ट ने अब तक 3 मैच खेले और 167 रन बना दिए हैं. ये रन 83.50 की औसत और 179.57 के स्ट्राइक रेट से आए हैं, जो अपने आप में बड़ी बात है. साइफर्ट अब तक 20 चौके और 7 छक्के मार चुके हैं.
आगे निकल पाएंगे ईशान किशन?
इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टिम साइफर्ट के बाद भारत के स्टार ओपनर ईशान किशन का नाम है, जिन्होंने पहले तीन मैचों में 52.67 की औसत और 197.50 के स्ट्राइक रेट से 158 रन बनाए हैं. उनके नाम 17 चौके और 10 छक्के हैं. किशन और साइफर्ट में इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने की अलग ही जंग चल रही है. किशन सिर्फ 9 रन पीछे हैं. अगले मैच में अगर किशन का बल्ला चला तो फिर वो साइफर्ट को पछाड़ देंगे.
टी20 विश्व कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बैटर
1. टिम साइफर्ट (न्यूजीलैंड)- 3 मैचों में 167 रन
2. ईशान किशन (भारत)- 3 मैचों में 158 रन
3. एडेन मार्कराम (दक्षिण अफ्रीका)- 3 मैचों में 150 रन
4. शुभम रंजनें (भारत)- 4 मैचों में 141 रन
5. लॉर्कन टकर (आयरलैंड)- 3 मैचों में 139 रन
ये भी पढ़ें: T20 World Cup में सबसे ज्यादा ओवर डालने वाले भारतीय गेंदबाज… इस दिग्गज ने 24 बॉल निकाली हैं डॉट

