
T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 को लेकर माहौल बन गया है. टीमों का ऐलान भी हो रहा है. भारत, अफगानिसतान के बाद अब ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान भी कर दिया गया है. मिचेल मार्श की कप्तानी में कंगारू टीम टी20 विश्व कप 2026 में धमाल मचाने उतरेगी. स्क्वाड में एक से एक खतरनाक खिलाड़ियों को जगह मिली है. स्क्वाड में इंजर्ड खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है. इनमें तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के अलावा टिम डेविड का भी नाम शामिल है. वहीं, मिचेल ओवेन और बेन ड्वारशियस को इस फाइनल 15 में जगह नहीं मिल पाई है.
ऑस्ट्रेलिया के स्क्वाड में शामिल 15 में से 3 खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं हैं. जिन इंजर्ड खिलाड़ियों को जगह मिली है, उनमें पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और टिम डेविड का नाम शामिल है. टीम मैनेजमेंट को पूरी उम्मीद है कि फरवरी तक यह तीनों ही खिलाड़ी फिट हो जाएंगे.
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरोन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैट कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जैम्पा.
