T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का मंच तैयार है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी की पूरी कोशिश है कि 10वें एडिशन को रोमांच से भरपूर बनाया जाए. इसलिए उसने अपने ब्रॉडकास्ट प्लान को बेहद मजबूत बनाया है. आईसीसी ने 40 कमेंटेटर्स का ऐलान किया है, जो इस इवेंट में अपने जादुई शब्दों से तड़का लगाने का काम करेंगे. ये वही दिग्गज हैं, जिन्होंने सालों तक क्रिकेट खेला और फिर कमेंट्री में नाम कमाया. इस बार 2 नए नाम टेम्बा बावुमा और एंजेलो मैथ्यूज के हैं, जिन्होंने फैंस को भी चौंका दिया है.
टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से हो रहा है. 8 मार्च को फाइनल होगा. इस बीच होने वाले सभी मैचों के दौरान दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटरों की आवाज सुनाई देगी. कमेंट्री पैनल में शामिल किए गए ये दिग्गज मैच के रोमांच को शब्दों में पिरोने का काम करेंगे. कमेंट्री पैनल का नेतृत्व पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री, नासिर हुसैन, इयान स्मिथ और इयान बिशप कर रहे हैं. भारत के कुल 6 दिग्गजों को जगह मिली है.
किस देश से कितने कॉमेंटेटर्स?
भारत– रवि शास्त्री, दिनेश कार्तिक, सुनील गावस्कर, हर्षा भोगले, रौनक कपूर, रॉबिन उथप्पा
इंग्लैंड– नासिर हुसैन, माइकल एथर्टन, इयान वॉर्ड, निक नाइट, एलन विल्किन्स, इयोन मोर्गन
ऑस्ट्रेलिया– एरॉन फिंच, मैथ्यू हेडन, मार्क हॉवर्ड
पाकिस्तान– वसीम अकरम, वकार यूनुस, रमीज राजा, अथर अली खान, बाजिद खान
साउथ अफ्रीका– डेल स्टेन, शॉन पोलक, टेम्बा बावुमा
श्रीलंका– कुमार संगकारा, रोशन अबेसिंघे, रसेल अर्नोल्ड, एंजेलो मैथ्यूज
न्यूजीलैंड– इयान स्मिथ, डैनी मॉरिसन, केटी मार्टिन, सायमन डूल
वेस्टइंडीज– इयान बिशप, सैमुअल बद्री, कार्लोस ब्रैथवेट
आयरलैंड– नाइल ओ’ब्रायन
जिम्बाब्वे- मपुमेलेलो मबांगवा
इंटरनेशनल/ब्रॉडकास्ट एंकर्स– नैटली जर्मानोस, कास नायडू, प्रेस्टन मॉम्सेन, एंड्रयू लियोनार्ड
45 हाई-टेक कैमरों का बिछाया जाल
आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2026 का कवर करने के लिए एक दमदार तकनीकी सेटअप तैयार किया है, जो सभी 55 मैचों को 45 कैमरों के जरिए कवर करेगा. ये सभी कैमरे 8 वेन्यू पर तैनात किए गए हैं. कवरेज के लिए प्रोडक्शन, डेटा और ग्राफिक्स क्षेत्र के लगभग 720 पेशेवर तैनात कर दिए गए हैं, जो दुनिया भर के 20 देशों से आए हैं.
ICC Men’s T20 World Cup 2026 के लिए ब्रॉडकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
टी20 विश्व कप 2026 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण Star Sports चैनलों पर किया जाएगा. डिजिटल स्ट्रीमिंग की जिम्मेदारी JioHotstar के पास है. इस प्लेटफॉर्म पर आप कई लोकल भाषाओं में भी कमेंट्री सुन पाएंगे और 360-डिग्री व्यू और मल्टी-कैम एंगल्स जैसी खास सुविधाओं का फायदा भी उठा पाएंगे.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले 10 खिलाड़ी, ये 3 धुरंधर इस बार भी दिखाएंगे जलवा
