T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का आगाज रोमांचक हुआ है. पहला ही मुकाबला सांसें रोक देने वाला रहा, जिसमें पाकिस्तान रेंगते हुए जीता. नीदरलैंड ने 147 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम की जान हलक में आ गई थी. फिर आखिर में ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने क्रीज पर आकर पाकिस्तान की डूबती नैया को पार लगाया और 3 विकेट से मैच जिताया. इस मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाजों की पोल खुल गई.
पाकिस्तान और नीदरैलंड के बीच यह ओपनिंग मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स ग्राउंड में खेला गया, जिसमें पास्तान ने 148 रन का टारगेट चेज करने में 7 विकेट गंवा दिए. टीम को 20वें ओवर में जीत नसीब हुई. ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने 11 बॉल पर नाबाद 29 रन की पारी खेली. उन्होंने आखिरी 2 ओवर में 3 छक्के लगाकर मैच पलटा. ये तब हुआ जब फहीम को 19वें ओवर की दूसरी बॉल पर जीवदान मिला था. उनका कैच ड्रॉप कर दिया गया. इसके बाद उन्होंने मैच जिताया. अगर वो कैच नीदरलैंड ले लेता तो पाक की हार तय मानी जा रही थी.
इस मुकाबले में ओपनर साहिबजादा फरहान ने 31 बॉल पर 47 रन बनाए, जबकि साइम अयूब ने 13 बॉल पर 14 रन किए. बाकी के बल्लेबाज फ्लॉप रहे. नीदरलैंड ने कसी हुई बॉलिंग के दम पर मैच को रोमांचक बनाया. 10 ओवर के बाद उसने बैक-टू-बैक विकेट निकालकर पाकिस्तान के होश उड़ा दिए. हालांकि आखिर में जीत पाकिस्तान के खाते में गई.
खबर अपडेट हो रही है…
