News in Brief

T20 World Cup Points Table: भारत ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार (15 फरवरी) को पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने 61 रन से बड़ी जीत हासिल की. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली. वह ऐसा करने वाली तीसरी टीम बन गई है. दूसरी ओर, इस हार का मतलब यह भी है कि पाकिस्तान का क्वालिफिकेशन एक बार फिर शक के दायरे में आ गया. वह ग्रुप ए में अमेरिका से नीचे तीसरे स्थान पर खिसक गया है. दूसरी ओर, टीम इंडिया 3 मैचों में 3 जीत के साथ शीर्ष पर है.

पाकिस्तान के सामने क्या है समीकरण?

अमेरिका की टीम ग्रुप ए में 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. पाकिस्तान के भी इतने ही अंक हैं, लेकिन वह नेट रनरेट में पीछे हो गया है. अमेरिका का नेट रनरेट +0.787 और पाकिस्तान का -0.403 है. अमेरिकी टीम के सारे मैच हो गए हैं और वह अब नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान की हार का दुआ करेगा. अगर पाकिस्तान की टीम 18 फरवरी को हारती है तो वह पहले ही राउंड में बाहर हो जाएगी. उसे अगले दौर में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान खिलाड़ियों ने दिया शहबाज शरीफ को धोखा, मैच से पहले ये पोस्ट पड़ी भारी, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

वेस्टइंडीज-साउथ अफ्रीका सुपर-8 में

20 टीमों के टूर्नामेंट के पहले राउंड में चार ग्रुप में कई दिलचस्प नतीजों और उलटफेर के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्पॉट के लिए रेस तेज हो गई है. रविवार को वेस्टइंडीज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ग्रुप सी मैच में नेपाल को हराकर सुपर 8 के लिए ऑफिशियली क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बनी थी. साउथ अफ्रीका ने इससे पहले शनिवार को न्यूजीलैंड को हराया था और अब तक अपने ग्रुप डी के तीनों मैच जीतकर आखिरी आठ के लिए क्वालीफाई किया था.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK T20 World Cup: ईशान किशन का प्रचंड प्रहार, गेंदबाजों का कहर… पाकिस्तान ने भारत के सामने फिर टेके घुटने

ग्रुप बी में सबकुछ साफ नहीं

शुक्रवार को जिम्बाब्वे से ऑस्ट्रेलिया की 23 रन से उलटफेर भरी हार ने ग्रुप बी में संभावनाएं खोल दी हैं. इसमें सह-मेजबान श्रीलंका भी शामिल है. टूर्नामेंट से पहले ग्रुप फ़ डेथ के तौर पर मार्क किए गए ग्रुप डी की पहेलियां सबसे पहले सुलझ गई हैं. इसमें 2024 के सेमीफाइनलिस्ट अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने बड़े मैच लगातार हार का सामना करना पड़ा. वह रेस से बाहर हो चुका है.

ग्रुप ए

स्थान टीम मैच जीत हार पॉइंट्स नेट रनरेट
1 भारत (Q) 3 3 0 6 3.05
2 अमेरिका 4 2 2 4 +0.787
3 पाकिस्तान 3 2 1 4 -0.403
4 नीदरलैंड 3 1 2 2 −1.352
5 नामीबिया (E) 3 0 3 0 −2.443

ग्रुप बी

स्थान टीम मैच जीत हार पॉइंट्स नेट रनरेट
1 श्रीलंका 2 2 0 4 3.125
2 जिम्बाब्वे 2 2 0 4 1.984
3 ऑस्ट्रेलिया 2 1 1 2 1.1
4 आयरलैंड 3 1 2 2 −2.175
5 ओमान (E) 3 0 3 0 −4.306

ग्रुप सी

स्थान टीम मैच जीत हार पॉइंट्स नेट रनरेट
1 वेस्टइंडीज (Q) 3 3 0 6 1.820
2 इंग्लैंड 3 2 1 4 -0.143
3 स्कॉटलैंड 3 1 2 2 0.359
4 इटली 2 1 1 2 −0.352
5 नेपाल (E) 3 0 3 0 −1.942
 

ग्रुप डी

स्थान टीम मैच जीत हार पॉइंट्स नेट रनरेट
1 साउथ अफ्रीका(Q) 3 3 0 6 1.477
2 न्यूजीलैंड 3 2 1 4 0.701
3 यूएई 2 1 1 2 −1.030
4 अफगानिस्तान 2 0 2 0 −0.555
5 कनाडा 2 0 2 0 −1.526