
SLC: श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने गुरुवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान विमथ दिंसारा के हाथ में सौंपी गई है. कविजा गामागे उनके डिप्टी होंगे. ये टूर्नामेंट जिम्बाब्वे और नामीबिया में 15 जनवरी से शुरू होगा. इन दोनों के अलावा टीम में दिंसारा, गामागे और महाविथाना सहित होनहार बल्लेबाजों का की पूरी फौज होगी. साथ ही दमदार ऑलराउंडर विरान चामुदिथा और चमिका हींटिगला भी स्कॉड का हिस्सा हैं.
कब है श्रीलंका का पहला मैच?
श्रीलंकाई की अंडर-19 टीम जो गुरुवार को नामीबिया के लिए रवाना होगा 2024 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित U19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप के पिछले संस्करण में सुपर सिक्स चरण में पहुंचा था. अब टीम पुरानी कसक को मिटाना चाहेगी. श्रीलंका आगामी प्रतियोगिता में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और जापान के साथ ग्रुप C में है. टीम 17 जनवरी को विंडहोक में नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में जापान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चैलेंज
श्रीलंका के सामने ऑस्ट्रेलिया बड़ा चैलेंज होगी. टीम आयरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 और 23 जनवरी को खेलेगी. पुरुष अंडर-19 विश्व कप के 16वें संस्करण में 16 टीमें होंगी जिन्हें चार-चार के चार समूहों में बांटा जाएगा. हर टीम शुरुआती दौर में अपने ग्रुप की अन्य तीन टीमों के साथ खेलेगी, जिसमें शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स चरण में आगे बढ़ेंगी. वहां से शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी जो 3 और 4 फरवरी को बुलावेयो और हरारे में खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 6 फरवरी को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.
इन टीमों का हो चुका ऐलान
इससे पहले, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, जापान, स्कॉटलैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और भारत ने U19 विश्व कप के लिए अपनी-अपनी टीमों की घोषणा की थी. कुल मिलाकर, 16 टीमें 2026 ICC अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप में भाग लेंगी और टूर्नामेंट में 41 मैच खेले जाएंगे. 16 टीमों को चार समूहों में बांटा जाएगा, जिसमें प्रत्येक समूह की शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स चरण में आगे बढ़ेंगी.
ये भी पढे़ं.. खतरे में ODI का भविष्य.. रोहित-कोहली के संन्यास के साथ गिरेगा ग्राफ, अश्विन को टेंशन
श्रीलंका का स्क्वॉड
विमथ दिनसारा (कप्तान), कविजा गमागे, दिमंथा महाविथाना, वीरन चामुदिथा, डुलनिथ सिगेरा, चमिका हेंतिगाला, एडम हिल्मी, चमारिन्दु नेथसारा, सेठमिका सेनेविरत्ने, कुगाथास मथुलन, रासिथ निमसारा, विग्नेश्वरन आकाश, जीवनंथा श्रीराम, सेनुजा वेकुनागोडा, मालिन्था सिल्वा.

