UAE Advertiser Permit: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में काम करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स और एडवरटाइजर्स के लिए नया नियम-कानून लागू किया गया है. इसके तहत उन्हें एक मैंडेटरी एडवरटाइजर परमिट की आवश्यकता पड़ेगी, जिसे प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 है. इस परमिट के बिना अगर कोई भी इंफ्लूएंसर प्रोमोशनल कंटेंट पोस्ट करता है तो उसपर 6,31,721 भारतीय रुपये का जुर्माना लग सकता है.
किसे करना होगा आवेदन?
बता दें कि UAE मीडिया काउंसिल की ओर से लगाया गया यह नियम डिजिटल विज्ञापन को रेगुलेट करने, ट्रांसपेरेंसी को बढ़ावा देने और देश में प्रोफेशनलिज्म को बढ़ाने के प्रयास का हिस्सा है. यह परिमट मुख्य लोगों से उन लोगों पर लागू होता है, जो UAE में किसी भी तरह का प्रोमोशनल कंटेंट पब्लिश करते हैं, जिसमें ब्रैंड कॉलैबोरेशन, पेड एडवर्टाइजमेंट, स्पॉन्सर्ड पोस्ट और गिफ्ट के तौर पर दिए गए प्रोडक्ट्स शामिल होते हैं. ऐसे में क्रिएटर्स को सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना परमिट नंबर डिस्प्ले करना अनिवार्य होगा भले ही उनके फॉलोअर्स कितने भी संख्या में हो.
ये भी पढ़ें- धरती से 278 फीट नीचे सदियों तक बिना धूप के जी रहे थे 20,000 लोग, सालों बाद अचानक खुला रहस्य; मिल गया दुनिया का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड शहर
किसे नहीं करना होगा आवेदन?
UAE में हर तरह की ऑनलाइन एक्टिविटी के लिए परमिट की आवश्यकता नहीं होती है. पर्सनल अकाउंट के जरिए अपने प्रॉडक्ट्स या सर्विस का प्रचार करने वाले किसी भी व्यक्ति को इसकी जरूरत नहीं होती है. इसके अलावा 18 साल से कम उम्र के क्रिएटर्स को भी इसमें छूट दी गई है वो भी तब अगर उनका कंटेंट एजुकेशनल, कल्चरल या जागरुकता से जुड़ा है और UAE के उम्र संबंधि मीडिया नियमों का अनुपालन करते हैं.
ये भी पढ़ें- पहाड़ के अंदर 24 किलोमीटर का सफर, 20 मिनट तक नहीं दिखता सूरज, हॉलीवुड फिल्म जैसी लगती है दुनिया की सबसे लंबी टनल
कैसे करना होगा आवेदन
परमिट लेने के लिए आवेदक को UAE मीडिया काउंसिल की ऑफीशियल वेबसाइट के जरिए आवेदन करना होगा. यह परमिट पहले 3 साल के लिए मुफ्त है, लेकिन 3 महीने की छूट अवधि के बाद ऑनलाइन एडवर्टाइमेंट में शामिल किसी भी व्यक्ति के लिए यह मैंडेटरी हो जाएगा. यह परमिट UAE के निवासियों और मेहमानों दोनों के लिए अनिवार्य है.
