Trump administration bans visas for citizens of 75 countries: अमेरिका ने 75 देशों के नागरिकों को वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है. जिन देशों पर रोक लगाई गई है, उनमें रूस, ईरान और अफगानिस्तान समेत कई देश शामिल हैं. ट्रंप प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक 21 जनवरी से इन देशों को वीजा जारी नहीं किया जाएगा. जिन देशों पर रोक लगाई गई है, उनमें भारत का नाम शामिल नहीं है.

इन देशों पर लगेगा वीजा बैन

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका 75 देशों के लिए अनिश्चितकाल के लिए वीज़ा प्रोसेसिंग रोक रहा है. हालांकि इस बारे में अभी औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन सूत्रों का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान, ईरान, रूस और सोमालिया जैसे कुछ देशों के नागरिकों के लिए पहले से ही वीज़ा मिलना बेहद मुश्किल था. हालांकि अब इस लिस्ट में ब्राज़ील का नाम भी शामिल किया जा रहा है. जिससे लैटिन अमेरिका के इस देश को बड़ा झटका लगेगा. 

Add Zee News as a Preferred Source

फॉक्स न्यूज़ डिजिटल ने बुधवार को सबसे पहले इस कदम की खबर दी. अमेरिका के इस कदम के बाद दुनिया के लगभग 200 देशों में से एक-तिहाई से ज़्यादा देशों के लोग यूएस नहीं जा पाएंगे.  के लिए अमेरिका की नई यात्रा लगभग बंद हो जाएगी.

किस बात से भड़के हुए हैं ट्रंप?

यह कदम उस घटना के बाद आया है. जब पिछले महीने वॉशिंगटन में एक अफ़ग़ान नागरिक ने नेशनल गार्ड के दो जवानों को गोली मार दी थी. इस घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने और कड़े वीज़ा प्रतिबंधों की धमकी दी थी. इसके अलावा, ट्रंप प्रशासन ने मिनेसोटा में रहने वाले हजारों सोमालियाई नागरिकों को निर्वासन से मिलने वाली सुरक्षा भी खत्म करने की पहल की थी.

फॉक्स की रिपोर्ट के अनुसार, कांसुलर अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जब तक जांच और सत्यापन की प्रक्रिया की दोबारा समीक्षा नहीं हो जाए. तब तक वीजा आवेदनों को खारिज किया जाए. यह रोक 21 जनवरी से लागू होगी.\

वीजा नियमों को लगातार सख्त बना रहा यूएस

बताते चलें कि ट्रंप प्रशासन पहले ही दुनिया की सबसे सख्त वीज़ा जांच प्रक्रियाओं में और भी कड़े नियम जोड़ चुका है. पिछले साल प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे आवेदकों के सोशल मीडिया प्रोफाइल भी जांचें ताकि अमेरिका-विरोधी विचारों के संकेत मिल सकें.