News in Brief

T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुछ ही हफ्ते बाकी हैं और पाकिस्तानी मूल के प्लेयर्स के लिए वीजा में देरी की शिकायते बढ़ती जा रही हैं. अभी तक चर्चा में यूएसए के कुछ प्लेयर्स थे, लेकिन अब इंग्लैंड के 2 खिलाड़ी भी सुर्खियों में आ गए हैं. पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जिससे पहले इंग्लैंड के स्पिनर आदिल राशिद और रेहान अहमद को भारत जाने के लिए वीजा मिलने में अप्रत्याशित देरी का सामना करना पड़ रहा है.

8 फरवरी को पहला मुकाबला

इंग्लैंड 8 फरवरी से अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगा. इससे पहले यह टीम वार्मअप अप मैच खेलेगी. वीजा मिलने में देरी के चलते इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों का शेष टीम के साथ श्रीलंका के विरुद्ध मुकाबलों के लिए यात्रा करने की संभावना कम हो गई है. फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि वे अपने साथियों के साथ कब तक जुड़ेंगे. ‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) को भरोसा है कि राशिद और अहमद को समय पर वीजा मिल जाएगा, लेकिन वीजा क्लीयरेंस का समय अभी भी अनिश्चित है.

Add Zee News as a Preferred Source

ECB ने सरकार से मांगी मदद

ईसीबी ने इस प्रक्रिया को तेज करने में मदद के लिए यूके सरकार से मदद मांगी है. उल्लेखनीय है कि साल 2024 में शोएब बशीर को वीजा की दिक्कतों को सुलझाने के लिए घर वापस जाना पड़ा था. इसके चलते वह टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल नहीं हो पाए थे. इंग्लैंड की टीम 22 जनवरी से श्रीलंका में 3 वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलेगी। यह सीरीज वर्ल्ड कप से पहले की तैयारी के रूप में है. हैरी ब्रूक श्रीलंका दौरे के बाद टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लिश टीम की कप्तानी करेंगे.

11 फरवरी को वेस्टइंडीज से टक्कर

वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल के खिलाफ अपने पहले मैच के बाद, इंग्लैंड 11 फरवरी को उसी मैदान पर वेस्टइंडीज से भिड़ेगा। इसके बाद 14 फरवरी को कोलकाता में उसका सामना बांग्लादेश से होगा. 16 फरवरी को यह टीम कोलकाता में इटली से भिड़ेगी.

ये भी पढ़ें.. पाकिस्तानी नस्ल के क्रिकेटर्स का सामने आया सच.. वीजा विवाद पर किए झूठे दावे

इंग्लैंड (अस्थायी टीम)

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड.