News in Brief

Rohit Sharma Kuldeep Yadav: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपने स्पेल के दौरान बार-बार अपील करने के लिए जाने जाते हैं. उन्हें अक्सर अपने कप्तानों से डीआरएस  रिव्यू लेने के लिए कहते हुए भी देखा जाता है. कई बार तो ऐसा होता है कि फैसला टीम के पक्ष में नहीं जाता है. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ उनके रिश्ते इसे लेकर ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं. रोहित ने अपनी कप्तानी में कुलदीप को कई बार डांटा है और उन्होंने एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें जरूरी सलाह दी है.

कुलदीप-वरुण को लेकर सवाल

हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से पूछा गया कि क्या अगले महीने होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले कुलदीप के लिए उनके पास कोई सलाह है, खासकर तब जब टीम मैनेजमेंट को कुलदीप और वरुण चक्रवर्ती के बीच किसी एक को चुनने का फैसला करना है? इस पर टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने वाले कप्तान ने सीधे-सीधे जवाब दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: BBL में मैदान पर बाबर आजम और स्टीव स्मिथ, फिर लग गई भीषण आग, हलक में अटकी जान

रोहित का मजेदार जवाब

रोहित ने कहा, ”सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि वे उन्हें एक साथ कैसे खिलाते हैं, अगर कॉम्बिनेशन बनाना है तो आप दोनों को एक साथ तभी खिला सकते हैं जब आप सिर्फ दो सीमर के साथ खेलें.” फिर रोहित से पूछा गया कि DRS के लिए बार-बार कहने की आदत के बारे में कुलदीप के लिए उनके पास कोई सलाह है या नहीं. रोहित शर्मा ने यह कहा, ”कोई सलाह नहीं है भाई साहब को. बॉल डाल अपना चुपचाप और पीछे जा, हर बॉल पर आप अपील नहीं कर सकते यार.”

 

 

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाएंगे ये 8 खिलाड़ी, एक तो धोनी का ‘चेला’, गेंद पर बेरहमी से करता है प्रहार

कुलदीप टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल

कुलदीप ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेला था, जिसे भारत 1-2 से हार गया था. बाएं हाथ के रिस्ट-स्पिनर ने तीनों मैचों में तीन विकेट लिए. कुलदीप यादव कई सालों से सभी फॉर्मेट में भारतीय टीम के रेगुलर सदस्य रहे हैं. वह रोहित शर्मा की कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 और ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने वाली टीमों का भी हिस्सा थे. उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत की टीम में शामिल किया गया है और वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी टीम का हिस्सा हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी को होगी.