
नई दिल्ली: टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की वाइफ धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट वीडियो शेयर की है. धनश्री वर्मा ने किशोर कुमार के गाने ‘एक लड़की भीगी भागी सी’ पर अपने ‘नाच का तड़का’ लगाया है. धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस को खूबसूरत फोटोज और वीडियोज के जरिए खुद के बारे में लगातार अपडेट देती हैं.
धनश्री वर्मा ने शेयर किया ये Video
धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने डांस का धांसू वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह किशोर कुमार के गाने ‘एक लड़की भीगी भागी सी’ पर अपने डांस से लोगों को दीवाना बना रही हैं. अपने डांस पार्टनर के साथ धनश्री की ऐसी केमिस्ट्री देख लोग रोमांचित हो उठे. सोशल मीडिया पर फैंस धनश्री के इस लेटेस्ट वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.
एक्ट्रेस से कम नहीं धनश्री
धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) खूबसूरती और स्वैग के मामले में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं, उनकी तस्वीरें इस बात की गवाही देती हैं. धनश्री वर्मा पेशे से डांसर, कोरियोग्राफर और यू-ट्यूबर हैं. उनके डांस वीडियोस सोशल मीडियो पर काफी पसंद किए जाते हैं. धनश्री वर्मा को डांस के अलावा क्रिकेट में काफी दिलचस्पी है, यही वजह है कि उन्होंने एक क्रिकेटर को अपना लाइफ पार्टनर बनाया है.
धनश्री के 15 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स
धनश्री वर्मा का डांस से रिलेटेड एक यूट्यूब चैनल (धनश्री वर्मा यूट्यूब चैनल) है, इस चैनल पर 15 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं. धनश्री बॉलीवुड गानों को रिक्रिएट करती हैं. इसके अलावा वह हिप-हॉप की ट्रेनिंग भी देती है. इस यूट्यूब चैनल पर वह अपने डांस अकादमी के वीडियो भी अपलोड करती हैं. धनश्री ने साल 2014 में डी वाई पाटिल डेंटल कॉलेज नवी मुंबई से पढ़ाई की है.
दिसंबर 2020 में हुई थी चहल-धनश्री की शादी
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) काफी चर्चित कपल हैं. वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं. युजवेंद्र चहल और धनश्री ने पिछले ही साल दिसंबर 2020 में शादी की थी.
