News in Brief

Most runs in Vijay Hazare Trophy: इन दिनों भारत में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की धूम है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली भी सालों बाद मैदान पर उतरे हैं. दोनों ने पहले मैच में शतक ठोका, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रनों के मामले में ये दोनों दिग्गज टॉप 20 बल्लेबाजों की लिस्ट में भी नहीं हैं. हम आपके लिए उन 5 स्टार बैटर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने रनों का अंबार लगाया है. सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में जो खिलाड़ी नंबर 1 पर काबिज है, वह 15 शतक ठोक चुका है.

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में सालों बाद भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलने उतरे हैं. दोनों को लेकर फैंस में जमकर क्रेज दिख रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की टॉप-20 लिस्ट में भी रोहित और विराट का नाम शामिल नहीं है.

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर

1. अंकित बावने (महाराष्ट्र)

Add Zee News as a Preferred Source

विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड महाराष्ट्र के अंकित बावने के नाम दर्ज है. इस बल्लेबाज ने अब तक 95 मैचों में 4,055 रन बनाए हैं. ये रन करीब 56 के शानदार औसत से आए हैं. उनके नाम सबसे ज्यादा 15 शतक भी दर्ज हैं. इतने बढ़िया रिकॉर्ड के बाद भी उन्हें अब तक टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है.

2. दिनेश कार्तिक

इस लिस्ट में दूसरा नाम पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का है, जिन्होंने इस टूर्नामेंट के 79 मैचों में 3,433 रन बनाए थे. कार्तिक का औसत भी लगभग 56 का रहा है. पूरे लिस्ट ए क्रिकेट में कार्तिक के नाम 260 मैचों में 7,603 रन दर्ज हैं. अब ये खिलाड़ी संन्यास ले चुका है.

3. मनीष पांडे

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मनीष पांडे हैं. मनीष पांडे लंबे समय तक टीम इंडिया का हिस्सा रहे, लेकिन इन दिनों वे बाहर चल रहे हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 103 मैचों में 3,403 रन बनाए हैं, जिनका औसत करीब 45 रहा है. मनीष पांडे घरेलू क्रिकेट में अपनी क्लास और अनुभव के लिए जाने जाते हैं. उनके पास आईपीएल का भी अनुभव है. वे आईपीएल 2026 में केकेआर के लिए जलवा दिखाते नजर आएंगे.

4. प्रियंक पांचाल

गुजरात के भरोसेमंद बल्लेबाज प्रियंक पांचाल इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 83 मैचों में 3,395 रन बनाए हैं. घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है, लेकिन उन्हें भी अब तक भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पाई है. अब वे क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ टी20 लीग खेलते हैं.

5. मयंक अग्रवाल

इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर मयंक अग्रवाल का नाम है, जो कर्नाटक से आते हैं. उन्होंने 72 मैचों में 3,390 रन बनाए हैं और उनका औसत 52 के आसपास रहा है. मयंक ने लिस्ट ए क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है और उनके नाम 18 शतक दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें:  37 पंजे और 10 बार 10 विकेट: इस खूंखार गेंदबाज ने किया था ऐसा काम, दुनिया ने जादुई स्पिनर को ठोका सलाम