News in Brief

नई दिल्ली: टीम इंडिया (Team India) के पू्र्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) अपने मजेदार और बेबाद अंदाज के लिए जाने जाते हैं. बीते शुक्रवार को जाफर ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) के मजे लिए थे जिसके बाद वॉन ने भी रिएक्शन दिया. आइए सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं कि पूरा मामला क्या है.

वॉन ने की थी विराट और केन की तुलना

दरअसल माइकल वॉन ने अपने एक बयान में कहा था, ‘अगर केन विलियमसन भारतीय होते तो वो दुनिया के सबसे महान खिलाड़ी होते, लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि आपको ये कहने नहीं दिया जाता है कि विराट कोहली सबसे महान नहीं हैं, ऐसा करने पर सोशल मीडिया पर आपके खिलाफ बुरा बर्ताव होता है. इसलिए आप कहते हैं कि विराट बेस्ट हैं, ताकि आपको ज्यादा क्लिक, लाइक्स और फॉलोअर्स मिलें मिले. केन विलियमस हर फॉर्मेट में बराबर रूप से बेस्ट हैं. मुझे लगता है कि जिस तरह से वो खेलते हैं उसमें उनका शांत स्वभाव, उसकी नम्रता झलकती है. सच तो ये हैं कि वो जैसा भी करते उसमें वो काफी शांत हैं.’

जाफर ने ऋतिक के जरिए किया ट्रोल

वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने इस पर मजेदार रिएक्शन देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘एक्ट्रा उंगली हृतिक के पास है पर करता  माइकल वॉन (Michael Vaughan) है. #विराट कोहली #केन विलियमसन.’ गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के दाएं हाथ में 6 उंगलियां है. इसी का सहारा लेकर जाफर ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान के मजे लिए हैं.

 

वॉन ने दिया जाफर को जवाब

इसके बाद माइकल वॉन (Michael Vaughan) को भी रहा नहीं गया. उन्होंने वसीम जाफर (Wasim Jaffer) को जवाब देते हुए लिखा. ‘मैं मान रहा हूं कि तुम मेरे बातों से सहमत हो वसीम,’ वॉन लंबे वक्ते से टीम इंडिया (Team India) के आलोचक रहे हैं. यही वजह है कि वो हमेशा भारतीय क्रिकेट फैंस के निशाने पर रहते हैं.