News in Brief

 WPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच विमेंस प्रिमियर लीग का 15वां मुकाबला खेला जा रहा है. जहां आरसीबी विजय रथ पर सवार थी और टूर्नामेंट खेले 5 में से 5 मैच जीत चुकी है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक टूर्नामेंट में खेले 5 में से  2 मैच जीतने का काम किया है.  दिल्ली कैपटिल्स ने टॉस जीतकर आरसीबी को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया, पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और वह महज 109 रनों योग पर ढेर हो गई. आरसीबी की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए बाकी पूरी टीम बुरी तरह से  फ्लॉप रही. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुकाबले को बड़े ही असानी से 26  गेंद रहते अपने नाम किया,जिसमें लौरा वोल्वार्ड्ट ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली और उनका साथ दिया मारिजैन कप्प ने 19 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेलकर. इसी के साथ आरसीबी के विजय रथ पर रोक लगा चुका है और उन्हें टूर्नामेंट में पहली हार नसीब हुई.

बना दिया सबसे कम स्कोर
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. उसका ये फैसला एकदम सही साबित हुआ. स्मृति मंधाना के अलावा RCB का कोई बल्लेबाज चल ही नहीं पाया. ग्रेस हैरिस, गौतमी नायक और रिचा घोष भी फ्लॉप साबित हुईं.  1समय RCB ने एक विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए थे, लेकिन स्लो रन रेट के कारण बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ता जा रहा था. दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने शिकंजा कसा हुआ था. 62 के स्कोर पर बेंगलुरु टीम ने दूसरा विकेट खोया, जिसके बाद विकेटों का झड़ी लग गई और पूरी आरसीबी की टीम महज 109 रनों पर ढेर हो गई, जो कि उनके विमेंस प्रिमियर लीग में उनका लोएस्ट टोटल भी है.

टूर्नामेंट में पहली हार
दिल्ली की टीम ने बेहद ही सधी हुई गेंदबाजी करते हुए आरसीबी की टीम पर पूरी तरह सिकंजा कसा और ये मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब रही.दिल्ली की तरफ से नंदनी शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लेने का काम किया. बता दें की DC ने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी सयम बरतते हुए मुकाबले के अपने नाम करने में कामयाब रही. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन लौरा वोल्वार्ड्ट 42 रन बनाए. उनके अलावा कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने भी 24 रनों का योगदान दिया और आखिर में मारिजैन कप्प ने 19 रनों की नाबाद पारी खेली. इसी के साथ आरसीबी को टूर्नामेंट में 5 मैचों के बाद पहली हार मिली है.

Add Zee News as a Preferred Source

प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

दिल्ली कैपिटल्स ने विमेंस प्रिमियर लीग में इसी के साथ तीसरी जीत हासिल कर ली है. अब मुंबई को पीछे छोड़कर वह तीसरे पायदान पर आ गए हैं. इसी के साथ दिल्ली ने अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को और मजबूत कर लिया है. अब 6 मुकाबले में DC के 3 जीत के साथ 6 प्वाइंट्स हो चुके हैं. आज गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक दिल्ली की टीम ने दोनों ही डिपार्टमेंट में बेहद शानदार काम किया है. इसका परिणाम उन्हें जीत के रुप में मिला.

ये भी पढ़ें: 200+ रन चेज करने में इस खतरनाक टीम का कोई जवाब नहीं,  किस नंबर पर है टीम इंडिया?