News in Brief

Womens Premier League 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) की फ्रेंचाइजी यूपी वॉरियर्स को एक बड़ा झटका लगा है. टीम की युवा स्टार फीबी लिचफील्ड टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. उनके स्थान पर फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड की अनुभवी खिलाड़ी एमी जोन्स को टीम में शामिल किया है. यूपी वॉरियर्स सीजन के 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे (5वें स्थान पर) है. प्लेऑफ में पहुंचने के किसी भी संभावना को बनाए रखने के लिए टीम को आखिरी 2 लीग मैच जीतने हैं.

ऑस्ट्रेलिया लौटेंगी लिचफील्ड

यूपी वॉरियर्स ने बताया कि लिचफील्ड चोटिल हो गई हैं और इस कारण वह सीजन के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगी. लिचफील्ड को क्वाड इंजरी हुई है. वह इलाज और रिकवरी के लिए अपने देश ऑस्ट्रेलिया लौटेंगी. वह भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज से पहले फिट होने की कोशिश करेंगी.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: ये तो बेइज्जती की इंतेहा है… इस छोटे देश ने उड़ाया पाकिस्तान का मजाक, टी20 वर्ल्ड कप में खेलने को तैयार

लिचफील्ड ने 6 मैचों में ठोके 243 रन

लिचफील्ड को 6 मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 2 अर्धशतक की मदद से 243 रन बनाए. वह यूपी की बल्लेबाजी की मजबूत कड़ी बनकर उभरी थीं. इसलिए उनका टूर्नामेंट से बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. लिचफील्ड की कमी को पूरा करना यूपी के लिए आसान नहीं होने वाला.

ये भी पढ़ें: चेतेश्वर पुजारा की किस्मत खराब… टी20 में शतक से चूके, 165 की स्ट्राइक रेट से जमकर कूटे रन

एमी जोन्स का रिकॉर्ड शानदार

लिचफील्ड को यूपी वॉरियर्स ने नीलामी में 1 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था. एमी जोंस की बात करें तो वह अब तक महिला प्रीमियर लीग में एक भी मैच नहीं खेली हैं. हालांकि, टी20 फॉर्मेट का उन्हें अनुभव है. इंग्लैंड के लिए वह 125 टी20 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें 5 अर्धशतकों की मदद से उन्होंने 1666 रन बनाए हैं.