News in Brief

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) का आगाज रोमांचक अंदाज में हुआ. ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस के जबड़े से आरसीबी ने जीत छीनी. 3 विकेट की हार के 24 घंटे बाद ही हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी. जेमिमा की कप्तानी वाली दिल्ली भी मुंबई के हार के प्रेशर का फायदा उठाने के लिए तैयार है.  दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हेड कोच जोनाथन बैटी ने अपनी टीम की खूबी बताते हुए जमकर तारीफ की.

क्या बोले कोच?

कोच ने कहा कि उनकी टीम ‘पूरी तरह तैयार’ है और शनिवार को DY पाटिल स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2026 महिला प्रीमियर लीग (WPL) कैंपेन शुरू करने से पहले सब कुछ पॉजिटिव लग रहा है. उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ सालों से टीम में कई जाने-पहचाने चेहरे वापस आना बहुत अच्छा है और साथ ही, कुछ नए चेहरों को टीम में लाना भी बहुत अच्छा रहा है जो टीम में एक नई जान डालते हैं.’

Add Zee News as a Preferred Source

कैसी रही तैयारी?

टीम की तैयारी के बारे में उन्होंने कहा, ‘यह तैयारी का एक शानदार दौर रहा है. गोवा में कैंप ने हमें टीम-बिल्डिंग एक्टिविटीज़ को हाई-क्वालिटी ट्रेनिंग सेशन के साथ मिलाने का मौका दिया. कुछ बहुत अच्छी क्रिकेट देखने को मिली है और जैसे ही हम टूर्नामेंट के दौर में आगे बढ़ रहे हैं, सब कुछ बहुत पॉजिटिव लग रहा है और हम पूरी तरह तैयार हैं.’ DC पिछले तीनों WPL सीजन में फाइनल में पहुंची है.

ये भी पढे़ं.. नया कप्तान, नया ओपनिंग पेयर.. यूपी वॉरियर्स करेगी नई शुरूआत, स्क्वॉड में कितना है दम

ट्रॉफी से दूर रही दिल्ली

दिल्ली 3 बार फाइनल में पहुंचने के बाद भी ट्रॉफी से दूर रह गई. इसपर कोच ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारे पास एक बहुत ही बैलेंस्ड टीम है. जो बात मुझे उत्साहित करती है, वह है उस अनुभव और क्वालिटी पर काम करना जिसे हमने नीलामी में बरकरार रखा, साथ ही कुछ हाई-क्वालिटी रिक्रूटमेंट भी किया. हम निश्चित रूप से पिछले कुछ सालों से बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं.’