News in Brief

WTC 2025-27 Points Table: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए 5 टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज खत्म हो गई है. कंगारू टीम ने इंग्लैंड को 4-1 से रौंदा. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में गर्दा उड़ा दिया है. ये टीम पहले से ही नंबर 1 पर मौजूद थी और सिडनी टेस्ट जीतकर उसने अपनी स्थिति को और अधिक मजबूत कर लिया है. वहीं इंग्लैंड को तगड़ा झटका लगा. टीम इंडिया प्वाइंट टेबल में छठे नंबर पर काबिज है.

सिडनी में ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड ने 160 रनों का टारगेट दिया था, जिसे कंगारू टीम ने 31.2 ओवर्स में 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. ये जीत उसके लिए बेहद खास रही, क्योंकि अब ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में 84 प्वाइंट और 87.50 पॉइंट्स परसेंटेज के साथ सबसे आगे है. ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिनमें से सात जीते और सिर्फ 1 हारा है. चौथे सीजन में कंगारू टीम अब तक सबसे बढ़िया रही है.

इंग्लैंड टीम कहां है?

एशेज सीरीज 2025-26 में 4-1 से हारने वाली इंग्लैंड को नुकसान हुआ है. इस संस्करण में इंग्लैंड के हाल बेहाल हैं. 7वें नंबर पर मौजूद ये टीम 10 मैचों में से 6 मुकाबले हार चुकी है. अब तक उसे सिर्फ 3 जीत नसीब हुई हैं. इंग्लैंड के अंकों का प्रतिशत 31.67 है, जबकि प्वाइंट्स सिर्फ 38 हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

टीम इंडिया किस नंबर पर मौजूद?

WTC 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया की हालत भी कुछ ठीक नहीं है. भारत फिलहाल छठे नंबर पर है. उसने 9 में से 4 जीत मिली हैं, जबकि 4 में हार. एक मैच ड्रॉ रहा था. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया के अंकों का प्रतिशत अभी 48.15 है.

 टॉप 5 में इन देशों के नाम

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया के बाद जो टीम है, वो न्यूजीलैंड है. उसका पॉइंट परसेंटेज 77.78 है, जबकि कुल अंक 28 हैं. वहीं तीसरे नंबर पर काबिज साउथ अफ्रीका ने 4 मैच खेलकर 36 अंक हासिल किए हैं और उसका PTC 75.00 है. चौथे नंबर पर श्रीलंका और नंबर 5 पर पाकिस्तान का नाम है.

 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल 

रैंक टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक पीसीटी
1 ऑस्ट्रेलिया 8 7 1 0 84 87.50
2 न्यूजीलैंड 3 2 0 1 28 77.78
3 साउथ अफ्रीका 4 3 1 0 36 75.00
4 श्रीलंका 2 1 0 1 16 66.67
5 पाकिस्तान 2 1 1 0 12 50.00
6 भारत 9 4 4 1 52 48.15
7 इंग्लैंड 10 3 6 1 38 31.66
8 बांग्लादेश 2 0 1 1 4 16.67
9 वेस्टइंडीज 8 0 7 1 4 4.17