
Piyush Chawla in ILT20: इन दिनों यूएई में इंटरनेशनल लीग टी-20 2025-26 की धूम है. 6 टीमों के बीच चल रहे इस टूर्नामेंट में भारत के 2 पूर्व खिलाड़ी भी जलवा दिखा रहे हैं. पहले हैं दिनेश कार्तिक और दूसरा नाम है पीयूष चावला का. यहां हम पीयूष चावला की बात करेंगे, जिन्होंने 18 दिसंबर को हुए सीजन के 19वें मुकाबले में कमाल की बॉलिंग की और 4 विकेट लेकर अपनी टीम को मैच जिता दिया. उनकी फिरकी के सामने बल्लेबाज बेबस दिखे. वो विरोधी टीम पर कहर बनकर टूटे और 4 बैटर्स का अकेले ही शिकार कर दिया.
दरअसल, इंटरनेशनल लीग टी-20 के इस सीजन में भारत के पूर्व स्पिनर पीयूष चावला अबू धाबी नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं. गुरुवार यानी 18 अक्टूबर को उनकी टीम का मुकाबला गल्फ जायंट्स के खिलाफ शेख जायद स्टेडियम में हुआ. इस मैच में पीयूष ने अपने कोटे के चार ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. उन्होंने विरोधी टीम के कप्तान जेम्स विंस, मोइन अली, अजमतुल्लाह उमरज़ई और मैथ्यू फोर्ड का शिकार किया. ये 5वीं दफा है जब पीयूष ने टी20 करियर के एक मैच में 4 विकेट चटकाए हैं.
(@cricbuzz) December 19, 2025
Add Zee News as a Preferred Source![]()
मैच का लेखा-जोखा…
अगर मैच की बात करें तो गल्फ जायंट्स ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 165 रन बनाए. एक वक्त टीम 12.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 112 रन बना चुकी थी. यहां से लग रहा था कि 180-200 रन बन जाएंगे, लेकिन पीयूष ने विरोधी टीम की हालत खराब कर दी. उन्होंने बैक-टू-बैक 4 विकेट चटका दिए. लिहाजा गल्फ की टीम मुश्किल से 165 रनों तक पहुंच सकी. बाद में अबू धाबी की टीम ने 6 विकेट खोकर 19.2 ओवर में 4 विकेट से मैच जीत लिया. इस शानदार प्रदर्शन के लिए पीयूष को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
कैसा है पीयूष चावला का क्रिकेट करियर?
पीयूष चावला ने अपने करियर में 3 टेस्ट खेले और 3.29 की इकॉनमी से 7 विकेट निकाले. 25 वनडे में उन्हें 32 विकेट मिले, जबकि टी20 के 7 मैचों में 4 शिकार किए थे. 9 मार्च 2006 को इंटरनेशनल डेब्यू किया था, जबकि 6 मई 2025 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट लिया था. 36 साल के पीयूष आईपीएल से भी रिटायर हो चुके हैं. गौर करने वाली बात ये है कि पीयूष चावला 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: ट्रेविस हेड ने हिला डाली रिकॉर्डबुक, एक झटके में टूट गया रोहित-ब्रूक का रिकॉर्ड…
