epstein files trump photo missing: अमेरिका में न्याय विभाग द्वारा हाल ही में जारी किए गए जैफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में कम से कम 16 फाइलें अचानक गायब हो गईं, जिनमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक तस्वीर भी शामिल थी. डेमोक्रेट्स ने न्याय विभाग पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जेफरी एपस्टीन से जुड़े हाल ही में जारी किए गए दस्तावेजों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक तस्वीर हटा दी है. यह तस्वीर फाइल नंबर 468 के रूप में रखी गई थी और इसमें ट्रंप के साथ एक महिला दिखाई दे रही थी जो खुली पोशाक में थी.
इसके अलावा, न्याय विभाग की वेबसाइट से कम से कम 16 फाइलें बिना किसी स्पष्ट वजह के गायब हो गई हैं. हाउस ओवरसाइट कमेटी के डेमोक्रेट्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “एपस्टीन फाइलों की यह फाइल 468, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप दिखाई दे रहे हैं, अब न्याय विभाग की रिलीज से हटा दी गई है.”
This photo, file 468, from the Epstein files that includes Donald Trump has apparently now been removed from the DOJ release.@AGPamBondi is this true? What else is being covered up? We need transparency for the American public. pic.twitter.com/3wYZAl2dse
Add Zee News as a Preferred Source![]()
— Oversight Dems (@OversightDems) December 20, 2025
जरूरी जानकारी को छुपाने की कोशिश
गायब हुई फाइलों में नग्न महिलाओं की पेंटिंग्स की तस्वीरें और एक फोटो थी जिसमें ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और एपस्टीन की लंबे समय से सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल के साथ एपस्टीन की तस्वीर थी. इस अचानक गायब होने से लोगों में सवाल उठने लगे कि क्या जरूरी जानकारी छिपाई जा रही है और सरकार ने जनता को इसके बारे में क्यों नहीं बताया, हाउस ओवरसाइट कमिटी के डेमोक्रेट्स ने इस तस्वीर के गायब होने पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिक पारदर्शिता की मांग की है.
शक्तिशाली व्यक्तियों पर नहीं दिया जा रहा है ध्यान
न्याय विभाग द्वारा जारी किए गए दस्तावेजों में एपस्टीन के अपराधों और उनके खिलाफ अभियोजन निर्णयों के बारे में बहुत कम नई जानकारी मिली है. कई अहम दस्तावेज जैसे एफबीआई के इंटरव्यू, मेमो और आरोपियों के खिलाफ अभियोजन के निर्णय गायब थे. इससे सवाल उठते हैं कि कितनी जानकारी जनता तक सच में पहुंचाई गई है और किन शक्तिशाली व्यक्तियों पर ध्यान नहीं दिया गया है.
जारी किए गए दस्तावेजों में एपस्टीन के न्यूयॉर्क और यूएस वर्जिन आइलैंड्स में स्थित घरों की तस्वीरें प्रमुख हैं. इसमें कुछ तस्वीरें बिल क्लिंटन, माइकल जैक्सन, डायना रॉस, क्रिस टकर और केविन स्पेसी जैसी हस्तियों के साथ एपस्टीन की भी हैं. ट्रंप की तस्वीरें सीमित रूप में थीं. यह साफ है कि इन तस्वीरों का अपराध मामलों में कोई सीधा संबंध नहीं था.
करोड़ों पन्नों के रिकॉर्ड
फेडरल अभियोजकों के पास 2019 और 2021 में एपस्टीन और मैक्सवेल के खिलाफ सेक्स ट्रेडिंग मामले की जांच के दौरान करोड़ों पन्नों के रिकॉर्ड थे. हालांकि कई दस्तावेज पहले से ही अदालत, कांग्रेस या सूचना के अधिकार के तहत सार्वजनिक किए जा चुके थे. नए दस्तावेज अक्सर बिना संदर्भ के या ब्लैक आउट किए हुए थे. ग्रैंड जूरी के 119 पन्नों वाले दस्तावेज पूरी तरह से ब्लैक आउट किए गए थे.
डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांच ने कहा कि मैनहट्टन के अभियोजकों के पास 3.6 मिलियन से अधिक रिकॉर्ड थे, जिनमें से अधिकांश पहले से ही एफबीआई द्वारा जारी किए जा चुके थे. एपस्टीन की कई किशोर लड़कियों ने ग्रैंड जूरी में बयान दिए, जिनमें उन्होंने बताया कि उन्हें पैसे देकर सेक्स संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया. सबसे छोटी पीड़िता 14 साल की थी.
