Sandeep Reddy Vanga On Dhurandhar: ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी शानदार फिल्म बनाकर लोगों के दिलों में अपने लिए अलग जगह बना चुके डायरेक्टर आदित्य धर इन दिनों अपनी दूसरी धमाकेदार स्पाई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं, जो पिछले 17 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर इतिहाच रचने में लगी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर सबको हैरान कर दिया. दर्शकों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम बड़े नाम इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
इसी बीच 2023 में 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस हिला देने वाली फिल्म ‘एनिमल’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने भी ‘धुरंधर’ फिल्म देख ली है और इसके कायल हो गया. हाल ही में उन्होंने अपने एक्स हैंडल (ट्विटर) पर एक पोस्ट कर इस फिल्म के तारीफों के पुल बांध दिए, जिसके बाद फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने भी उनका आभार जताया. वांगा ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि ये फिल्म उस इंसान की तरह है जो ज्यादा बोलता नहीं, लेकिन उसके अंदर मजबूत कॉन्फिडेंस और दमदार सोच होती है.
DHURANDHAR is built like a man who doesn’t talk much & carries a masculine spine…. DHURANDHAR The title fits because the film moves with dominance & fierce. The depiction is very clear with zero chaos. Music, performances, screenplay & direction are on the top. #AkshayKhanna…
Add Zee News as a Preferred Source![]()
— Sandeep Reddy Vanga (@imvangasandeep) December 20, 2025
संदीप रेड्डी वांगा ने की जमकर तारीफ
उनके मुताबिक फिल्म का टाइटल पूरी तरह फिट बैठता है, क्योंकि पूरी फिल्म में एक अलग तरह की मजबूती और दबदबा महसूस होता है. वांगा ने अपने पोस्ट में फिल्म के हर पहलू की तारीफ की. उन्होंने लिखा, ‘‘धुरंधर’ बिना किसी अफरातफरी के बेहद साफ अंदाज में आगे बढ़ती है. इसका म्यूजिक, एक्टिंग, स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन सभी टॉप लेवल के हैं’. उन्होंने खास तौर पर अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों कलाकार अपने किरदारों में ऐसे घुल-मिल गए हैं कि स्क्रीन बिल्कुल रियल लगे.
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’, बेटी ईशा देओल ने शेयर की शूटिंग के लास्ट डे की BTS VIDEO, जिसे देख भर आईं फैंस की आंखें
अनकही कुर्बानियों की कहानी – वांगा
वांगा ने निर्देशक आदित्य धर को भी खास धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि ‘धुरंधर’ उन अनकही कुर्बानियों का सही वजन दिखाती है, जिनके बारे में अक्सर बात नहीं होती. उनके मुताबिक फिल्म में जो गंभीरता और सच्चाई नजर आती है, वो इसे बाकी फिल्मों से अलग बनाती है. वांगा की इस खुली तारीफ के बाद फिल्म को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं. इंडस्ट्री के अंदर भी इसे एक मजबूत और ईमानदार फिल्म बताया जा रहा है. वांगा की तारीफ पर आदित्य धर ने भी उनका दिल से आभार जाहिर करते हुए रिप्लाई किया.
Thank you, my Dearest Sandeep.
Coming from you, this means a great deal. I’ve always admired the fearlessness with which you stand by your cinema and your faith in unapologetic, masculine storytelling.
Dhurandhar was shaped with sincerity, restraint, and conviction—your words…— Aditya Dhar (@AdityaDharFilms) December 20, 2025
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ा गर्दा
उन्होंने लिखा, ‘आप जैसे फिल्ममेकर से ये सुनना मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मैं हमेशा आपकी निडर फिल्ममेकिंग और अपने सिनेमा पर आपके भरोसे का सम्मान करता हूं’. आदित्य धर ने बताया कि ‘धुरंधर’ को पूरी ईमानदारी, संयम और विश्वास के साथ बनाया गया है और वांगा के शब्दों ने उनकी मेहनत को सच्ची पहचान दी है. फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर माधवन जैसे मजबूत कलाकार नजर आ रहे हैं. कमाई की बात करें तो ‘धुरंधर’ ने 17 दिनों में भारत में 516.5 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं दुनियाभर में इसकी कमाई 751.98 करोड़ तक पहुंच चुकी है और जल्द ही ये 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है.
