
Rajpal Yadav begins shoot for Welcome to the Jungle: 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव फिलहाल अंतरिम जमानत पर बाहर हैं. एक्टर ने बाहर आते ही सबसे पहले भतीजी की शादी अटेंड की और अब वो अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ की शूटिंग शुरू कर चुके हैं. ये फिल्म इसी साल जून में रिलीज होने वाली है. जिसे लेकर एक्टर अपने हिस्से की शूटिंग अब कर रहे हैं. खास बात है कि एक्टर जब दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे तो बॉलीवुड सितारों ने उनका सपोर्ट किया और उन्हें लाखों-करोड़ों रुपये की मदद की.
18 मार्च को है अगली सुनवाई
राजपाल यादव की टीम के मुताबिक एक्टर 28 फरवरी को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखेंगे. दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर को 17 फरवरी को अंतरिम जमानत दी थी. लेकिन, एक्टर जेल से 18 फरवरी को बाहर आए थे. इसके बाद की सुनवाई में कोर्ट ने अंतरिम जमानत बढ़ा दी और इस केस की अगली पेशी 18 मार्च को होनी है. न्यायमूर्ति स्वर्ण कांत शर्मा की पीठ ने राजपाल को 1 लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की एक जमानत पेश करने का निर्देश दिया. अदालत ने राहत पर विचार करते हुए ये भी कहा कि प्रतिवादी के बैंक खाते में 1.5 करोड़ रुपये जमा हैं.
मैं जवाब देने के लिए तैयार
जेल से जमानत मिलने के बाद राजपाल ने पहली बार मीडिया से बात करते हुए कहा था- ‘मैं 2027 में बॉलीवुड में 30 साल पूरे कर लूंगा. सभी बच्चे, बूढ़े और जवान ने मुझे सपोर्ट किया है. पूरे देश और दुनिया के साथ बॉलीवुड ने, मुझे जिस तरह प्यार दिया है, अगर मेरे खिलाफ कोई आरोप हैं, तो मैं जवाब देने के लिए तैयार हूं. धन्यवाद,उच्च न्यायालय.’
BAFTA में वेटरन एक्टर धर्मेंद्र को दिया गया स्पेशल ट्रिब्यूट, स्क्रीन पर फोटो देखते ही भारतीयों का भर आया दिल
क्या है राजपाल यादव का 9 करोड़ का केस?
दरअसल, 2010 में एक्टर ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए दिल्ली मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ का लोन लिया था. फिल्म रिलीज होते ही फ्लॉप हो गई और उन्हें तगड़ा नुकसान हुआ. ब्याज और जुर्माने के साथ ये रकम बढ़कर 9 करोड़ हो गई. राजपाल ने कर्ज चुकाने के लिए जो चेक दिए थे वो बाउंस हो गए. जिसके बाद उन पर कई केस दर्ज हुए. इस केस में वो 5 फरवरी को जेल गए. जेल जाने से पहले एक्टर ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि उनके पास इसके अलावा कोई और रास्ता नहीं है.
