News in Brief

Anupamaa New Promo Video: स्टार प्लस हमेशा से ऐसी कहानियां दिखाने के लिए जाना जाता है जो इमोशन्स के साथ-साथ समाज के लिए एक बड़ा मैसेज भी देती हैं. इसके सबसे पॉपुलर शोज में से एक ‘अनुपमा’ आज भी अपनी जगह मजबूती से बनाए हुए है. टीआरपी लिस्ट में शो ने लंबे समय तक नंबर वन पर कब्जा जमाया हुआ था, लेकिन इस हफ्ते शो को ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने कड़ी टक्कर दी और नंबर वन का ताज छीन लिया. इसी बीच ‘अनुपमा’ के मेकर्स वापस नंबर वन पर जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.  

दमदार प्रोमो हुआ रिलीज
​हाल ही में ‘अनुपमा’ का एक दमदार नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें अनुपमा एक बार फिर बेहद संवेदनशील मुद्दा उठाती नजर आ रही है. इस लेटेस्ट वीडियो में वह उन बुजुर्ग माता-पिता के लिए स्टैंड लेती दिख रही हैं, जिन्हें उनके अपने बेटे-बहू परेशान कर रहे हैं. प्रोमो में काफी इंटेंसिटी दिखाई गई है, जहां अनुपमा उस कपल को घसीटकर सबके सामने लाती है और उनके बुरे बर्ताव को बेनकाब करती है.

बेटे-बहू पर बरस पड़ती अनुपमा
अनुपमा उन पर बरस पड़ती हैं कि उन्होंने अपने बूढ़े मां-बाप को रुलाया, उन्हें भूखा-प्यासा रखा और उनकी हालत खराब होने के बावजूद उनसे घर का काम करवाया. गुस्से और दर्द से कांपती आवाज में अनुपमा उन्हें चेतावनी देती हैं कि जो लोग उन लोगों को तड़पाते हैं, जिन्होंने उन्हें जन्म दिया है, उनके लिए ‘नरक के अंदर भी नरक’ होगा. यह वीडियो जितना ड्रामा से भरा हुआ है, उतना ही दिल को छू लेने वाला भी है.

Add Zee News as a Preferred Source

गहरी बात से होता प्रोमो का अंत
इस प्रोमो का अंत एक बेहद गहरी बात के साथ होता है, जहां अनुपमा कहती है- किसी भी माता-पिता को अपने बच्चों के लिए सिर्फ उतना ही करना चाहिए, जितने के वे सच में हकदार हों. यह बात आज के दौर में बच्चों की एहसान फरामोशी और उनके बढ़ते हक जताने के रवैये पर एक कड़ा प्रहार है.

अनगिनत माता-पिता की आवाज बनी ‘अनुपमा’
​एक बार फिर अनुपमा उन अनगिनत माता-पिता की आवाज बन कर सामने आई हैं, जिनकी कोई नहीं सुनता. इस दमदार प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है और हर कोई यह देखने के लिए बेताब है कि वह कैसे इंसाफ दिलाती है और ऐसा सबक सिखाती है जो स्क्रीन के बाहर भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दे. आप ‘अनुपमा’ को सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.