News in Brief

साल 2023 में जब डायरेक्टर सुदीप्तो सेन फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की कहानी को लेकर आए थे, तो इसको लेकर काफी बहस छिड़ गई थी. वहीं अब जब ढाई साल बाद इस फिल्म का सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ रिलीज होने वाला है, तो फिर से फिल्म चर्चा का विषय बन गई है. दरअसल इस फिल्म के ट्रेलर में जबरन गोमांस खिलाए जाने और धर्म परिवर्तन वाले सीन को दिखाया गया है, जिसके चलते फिल्म विवादों में घिर गई है.

दरअसल साउथ स्टार प्रकाश राज ने संडे को अपने सोशल मीडिया एक्स पर कुछ नॉन वेज से बने खाने की फोटो शेयर की. इस फोटो में के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘असली #केरलकीकहानी ये है कि कैसे सूअर का मांस, गोमांस और मछली शाकाहारी साद्या के साथ विचारधाराओं में रहते हैं और सभी अच्छे से रहते हैं. कृपया आनंद लें #बसपूछरहाहूं सभी को हैप्पी संडे.’ एक्टर के इस पोस्ट को फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए सीन के लिए एक तंज माना गया है. 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

अनुराग कश्यप की टिप्पणी पर दिया जवाब
एक्टर के इस पोस्ट के बाद से ही ‘द केरल स्टोरी 2′ के ट्रेलर को लेकर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया. वहीं इस फिल्म पर टिप्पणी करते हुए फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने कहा, ‘बकवास! द केरला स्टोरी की कहानी एक दम बकवास है. ऐसे किस व्यक्ति को बीफ खिलाया जाता है? इसे बकवास कहा जाता है.’ अनुराग की इस बात का फिल्म के डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह ने जवाब देते हुए कहा, ‘अनुराग कश्यप जी ने कहा है कि कोई ऐसे तो कोई किसी को खिचड़ी भी नहीं खिलाता, मैं एकदम मानता हूं, कोई किसी को ऐसे लड्डू भी नहीं खिला सकता. पर हमारी सोसायटी में हमारी मासूम बेटियों को, उनका धर्म परिवर्तन करने के लिए, उनको बीफ खिलाया जा रहा है, जो कि एक क्राइम है.’

fallback

अनुराग को बताया मेंटली वीक
डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह ने आगे कहा कि समस्या ये है कि ‘अनुराग कश्यप जी मेंटली वीक हो गए हैं, उनको हर चीज से प्रॉब्लम है, उनको ब्राह्मणों से दिक्कत है, उनको नेटफ्लिक्स से दिक्कत है, उनको फिल्म इंडस्ट्री से दिक्कत है, इस आदमी को हर चीज से दिक्कत है.’ उन्होंने आगे कहा, उनको सच्चाई दिखती नहीं है, ऑडियंस उनकी बातों को सीरियसली नहीं लेती है, उनकी सालों से फिल्में नहीं चल रही हैं. हमारी फिल्म की हर सीन सच्ची घटना पर आधारित है, अगर अनुराग जी को कोई सबूत चाहिए तो हम उनके घर भेज देंगे.’ 

डायरेक्टर का तीखा जवाब
कामाख्या नारायण सिंह ने आगे कहा, ‘अनुराग लोगों के घर जूते-चप्पल भेजते हैं, मैं तो नहीं भेजता हूं.’ फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ को लेकर इस ऑनलाइन बहस में अब दर्शक भी शामिल हो गए हैं, वो अपनी राय को सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं. आपको बता दें कि ये फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसे हिंदी के साथ-साथ कन्नड़ और तेलुगु भाषा में भी दिखाया जाएगा.