News in Brief

कन्नौज: यूपी के कन्नौज में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने शादी के 31 साल बाद अपने पति को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि पत्नी अक्सर अपने पति को कहती थी कि मैं तुम्हें मार डालूंगी, तुम्हारी हत्या कर दूंगी. घटना के बाद से पत्नी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. वहीं, इस घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी मच गई है. 

क्या है पूरा मामला? 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के रुदौली गांव का है. यहां रहने वाले बेंचेलाल दोहरे (56 वर्ष) की शादी 31 साल पहले द्रोपदी से हुई थी. दोनों के 7 बच्चे भी हैं. रविवार रात को बेंचेलाल घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था. उसी समय  द्रोपदी ने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया, जिससे बेंचेलाल बुरी तरह घायल हो गया. लहुलूहान स्थिति में ही वह घर के अंदर गया और वहां गिर गया. पति को ऐसी स्थिति में देखकर द्रोपदी घर से फरार हो गई. 

सपा सुप्रीमो मु़लायम सिंह यादव ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, अखिलेश ने किया था विरोध

बेटी ने पिता की हालत देख मचाया शोर 
कुछ देर बाद उनकी शादीशुदा बेटी ममता की आंख खुली. जब उसने पिता को जमीन पर खून से लथपथ पड़ा देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया. चीख-पुकार सुनकर परिवार के बाकी सदस्य और पड़ोसी भी आ गए. आनन-फानन में परिजन बेंचेलाल को गुरसहायगंज के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं, इसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी. 

आरोपित का मानसिक संतुलन नहीं है ठीक 
मामले की जानकारी होते ही सीओ सिटी शिवप्रताप सिंह और प्रभारी निरीक्षक विकास राय मौके पर पहुंचे और परिवार वालों से जानकारी ली. इस दौरान बेटी ममता ने बताया कि कुछ साल से द्रोपदी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है. कानपुर के एक मनोचिकित्सक का इलाज भी चल रहा है. उसने बताया कि आए दिन उसकी मां, पिता से झगड़ा करती थी और कहती थी कि मैं तुम्हें जान से मार डालूंगी, तुम्हारी हत्या कर दूंगी.  

इस Cute बच्चे का डांस और एक्सप्रेशन देख फैन हुए लोग, Video देख आप भी हार जाएंगे दिल!

पुलिस कर रही है तलाश 
वहीं, सीओ ने बताया कि पुलिस द्रोपदी की तलाश कर रही है. जल्द ही आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आरोपित के सात बच्चे हैं, जिसमें दो बेटियों रंजना व ममता की शादी हो चुकी है. जबकि एक बेटी और चार बेटे घर पर ही रहते हैं. ममता कुछ दिन पहले ही अपने मायके आई थी. उसने बताया कि पिता की गर्दन पर चाकू के गहरे घाव के निशान थे. मानसिक हालत ठीक न होने के चलते मां ने वारदात को अंजाम दिया है. 

Viral Video: जंगल में शेरनी से भिड़ गया कुत्ता, यूजर्स बोले- हिम्मत तो देखो डॉगी की!

WATCH LIVE TV