News in Brief

नीति आयोग

azadi ka amrit mahotsav

अटल नवाचार मिशन ने इनक्यूबेटर्स को बढ़ावा देने, समावेशी नवाचार को आगे बढ़ाने और राज्य-केंद्र सहयोग के लिए उत्तरी क्षेत्र के एआईएम संवाद का आयोजन किया

प्रविष्टि तिथि: 06 MAY 2026 8:03PM by PIB Delhi

नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन (एआईएम) ने मोहाली में क्षेत्रीय एआईएम संवाद (उत्तरी क्षेत्र संस्करण) का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस आयोजन में सरकार, उद्योग, शिक्षा जगत, इनक्यूबेटर्स, स्टार्टअप्स और व्यापक इनोवेशन इकोसिस्टम के प्रमुख हितधारक एक साथ आए।

इस आयोजन का उद्देश्य राज्य और केंद्र के बीच सहयोग को मजबूत करना और पूरे क्षेत्र में मजबूत इनक्यूबेटर नेटवर्क बनाना था। इसके साथ ही नवाचार पारिस्थितिकी के प्रमुख हितधारकों के साथ जुड़ाव को प्रगाढ़ करना भी इसका उद्देश्य था। यह पहल समावेशी उद्यमिता को बढ़ावा देने और सरकार, उद्योग, शिक्षा जगत और स्टार्टअप्स के बीच मजबूत साझेदारियों के माध्यम से नवाचार की गति को तेज करने पर भी केंद्रित थी।

इस क्षेत्रीय सम्मेलन में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मूकश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और दिल्ली के प्रतिनिधियों के साथसाथ स्टार्टअप परिषदों, इनक्यूबेटर्स, उद्योग जगत के नेताओं, सीएसआर  भागीदारों और पारिस्थितिकी को सक्षम बनाने वालों ने भी भाग लिया।

इस संवाद में इनक्यूबेशन पारिस्थितिकी को मजबूत करने, राज्य के नेतृत्व वाली नवाचार योजनाओं का विस्तार करने और सरकारों, शिक्षा जगत, इनक्यूबेटर्स तथा उद्योग के बीच सहयोग को बढ़ाने पर उच्चस्तरीय चर्चाएँ हुईं। इन सत्रों में मुख्य रूप से नवाचारआधारित आर्थिक विकास को सक्षम बनाने और उभरते क्षेत्रों में स्टार्टअप्स के लिए नए अवसर खोलने पर ध्यान दिया गया।

इस सम्मेलन के दौरान, संसद सदस्य (राज्यसभा) और सीजीसी लांडरां के चेयरमैन, सरदार सतनाम सिंह संधू ने अटल नवाचार मिशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह मिशन ऐसे सहयोगी नवाचार मंचों का नेतृत्व कर रहा है जो क्षेत्रीय ताकतों का लाभ उठाते हैं और भारत की नवाचारआधारित विकास यात्रा में योगदान देते हैं।

उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री केविकसित भारतके विज़न को साकार करने में उद्यमिता और नवाचार के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब और जम्मूकश्मीर में उद्यमिता की साझा ऊर्जा और साझा अकादमिक प्रगाढ़ता है। यह संयुक्त अध्याय दोनों राज्यों में स्टार्टअप, युवाओं और उद्योगों के लिए नए अवसर खोलेगा।

इस पहल के बारे में नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन के मिशन निदेशक दीपक बागला ने कहा, “इनक्यूबेटर  सफल स्टार्टअप इकोसिस्टम के मुख्य स्तंभों में से एक हैं, जो इनोवेटिव विचारों को पोषित करने और उन्हें आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अटल नवाचार मिशन में, हम इनक्यूबेटरों को बेहतर अवसंरचना, मेंटरशिप, फंडिंग तक पहुंच और बाज़ार संपर्क सुविधा देकर इस स्तंभ को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। एआईएम संवाद जैसी योजनाओं और मजबूत क्षेत्रीय सहयोग के माध्यम से, हम राज्यों, उद्योगों, अकादमिक संस्थानों और स्टार्टअप के बीच सेतु बना रहे हैं, ताकि अधिक लचीला, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार इनोवेशन इकोसिस्टम बनाया जा सके, जो युवा उद्यमियों को सशक्त बनाए और माननीय प्रधानमंत्री केविकसित भारतके विज़न को गति दे।

हिमाचल प्रदेश की महानिदेशक (उद्योग) दीपिका राणा खत्री ने भी स्टार्टअप और इनक्यूबेशन इकोसिस्टम की सफलता दर, विकास और दक्षता में सुधार के लिए राज्यों के बीच मजबूत समन्वय और केंद्रीय योजनाओं के साथ तालमेल के महत्व पर ज़ोर दिया।

इसके अलावा, “अस्पतालों में इनक्यूबेटरपर विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व आकाश हेल्थकेयर के निदेशक डॉ. आशीष चौधरी ने किया। इस सत्र में मेडटेक इनोवेशन और हेल्थकेयर उद्यमिता को आगे बढ़ाने में अस्पतालआधारित इनक्यूबेशन इकोसिस्टम के बढ़ते महत्व की जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम की मुख्य बातों में से एक थापंजाब और जम्मूकश्मीर इनक्यूबेशन कंसोर्टियम – PI-RAHI’ का शुभारंभ। यह सहयोगात्मक पहल है जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय नवाचार साझेदारियों को मजबूत करना और दोनों राज्यों में स्टार्टअप, युवाओं और उद्योगों के लिए नए अवसर उपलब्ध  कराना है।

क्षेत्रीय एआईएम संवाद  ज्ञान के आदानप्रदान, रणनीतिक सहयोग और नीतिगत संवाद के लिए शक्तिशाली मंच के रूप में भी कार्य करता है। यह स्थानीय स्तर पर की गई कार्रवाई और राष्ट्रीय साझेदारियों के माध्यम से नवाचारआधारित विकास को पोषित करने और भारत के उद्यमिता परिदृश्य को मजबूत करने के प्रति एआईएम की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

इस सम्मेलन में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में स्टार्टअप पंजाब के संयुक्त निदेशक दीपेंद्र ढिल्लों; सेंटर फॉर इनक्यूबेशन एंड बिज़नेस एक्सेलरेशन (आईएसबीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रसाद मेनन; आकाश हॉस्पिटल्स और Azure Labs के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष चौधरी; और नीति आयोग के एआईएम के कार्यक्रम प्रमुख प्रतीक देशमुख, आदि शामिल थे।

 ***

पीके/केसी/पीके / डीए

(रिलीज़ आईडी: 2258551) आगंतुक पटल : 13

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English