News in Brief

Barmer: कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ विधायक हेमाराम चौधरी (Hemaram Chaudhary) के इस्तीफे के बाद में गहलोत सरकार उनको मनाने में जुट गई है. इसी कड़ी में गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र (Gudmalani Assembly Constituency) में विकास कार्य की घोषणाओं के वित्तीय स्वीकृति के बाद राजस्व मंत्री हरीश चौधरी और हेमाराम चौधरी पहली बार दोनों साथ साथ नजर आए.

यह भी पढ़ें- Hemaram Choudhary के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज़, की जा रही मनाने की कोशिश!

इस दौरान राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने हेमाराम चौधरी की कोरोना रोकथाम प्रबंधन को लेकर तारीफ करते हुए कहा कि धोरीमना में कोविड-19 में जिस तरीके से प्रबंधन किया गया, यहां पर सबसे कम मौत हुई है. यह अपने आप में इस बात को दर्शाता है कि हेमाराम चौधरी जिस तरीके से कोरोना प्रबंधन अपने विधानसभा के लोगों को बचाने के लिए सक्रिय नजर आए हैं. जब हरीश चौधरी से पत्रकारों ने हेमाराम चौधरी के इस्तीफे पर पूछा तो हरीश चौधरी का कहना है कि इस बाद में बात करेंगे. 

यह भी पढ़ें- Congress के गुड़ामालानी विधायक Hemaram Choudhary ने दिया इस्तीफा, जानें बड़ी वजह

गौरतलब है कि राजस्व मंत्री हरीश चौधरी 1 महीने से ज्यादा का समय हो गया है. बाड़मेर जिले में लगातार धरातल जाकर कोविड-19 हालातों का जायजा ले रहे हैं लेकिन एक बार भी गुडामालानी विधानसभा क्षेत्र में नहीं गए थे. यह पहला मौका होगा, जब गुड़ामालानी विधानसभा में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी हेमाराम चौधरी के साथ नजर आए और गुडामालानी विधानसभा स्थित कोविड-19 सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. सेंटर में भर्ती कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर चिकित्सकों को उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए.

Reporter- Bhupesh Acharya