News in Brief

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार माफिया-अपराधियों के खिलाफ सख्त है. माफिया मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य को ध्वस्त करने के बाद अब पूर्वांचल में जरायम की दुनिया के बड़े नामों में शुमार गैंगस्टर प्रदीप सिंह कबूतरा के अवैध सम्राज्य पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है.

आजमगढ़ के तरवां इलाके के रहने वाले गैंगेस्टर प्रदीप सिंह कबूतरा को आजमगढ़ पुलिस ने बड़े शराब माफिया के तौर पर चिन्हित किया है. पुलिस उसके अवैध साम्राज्य का ब्यौरा खंगालने में जुट गई है. जल्द ही उसकी संपत्तियों को चिन्हित करके गैंगस्टर एक्ट 14 (1) के तहत कुर्क किया जाएगा. आपको बता दें कि प्रदीप सिंह कबूतरा उस वक्त चर्चा में आया जब उसका नाम लखनऊ में हुए चर्चित अजीत सिंह हत्याकांड में जुड़ा.

एक्टिव कोरोना केस में आ रही लगातार गिरावट, नए केस 6725, ठीक होने वालों की संख्या 13950

लखनऊ पुलिस ने प्रदीप सिंह कबूतरा को अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपी बनाया और जब उसकी तलाश शुरू की तो वह सरेंडर करके सलाखों के पीछे पहुंचे गया. लेकिन सलाखों के पीछे से ही उसने आपराधिक गतिविधियां जारी रखीं. हाल ही में आजमगढ़ पुलिस ने जब शराब माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू किया तो उसमें प्रदीप सिंह कबूतरा का नाम भी सामने आया. पुलिस को जानकरी हुई की वह लंबे समय से अवैध शराब के काले कारोबार में शामिल है, अवैध शराब के धंधे से उसने अकूत संपत्ति भी बनायी हैं.

बाबा रामदेव का कांग्रेस पर हमला, कहा- राजनीति करें, लेकिन 100 करोड़ से ज्यादा हिंदुओं को बदनाम नहीं

पुलिस ने फिलहाल अब उसके अवैध साम्राज्य को खंगालना शुरू कर दिया है. एसपी सुधीर कुमार सिंह के मुताबिक अवैध संपत्तियों को चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही उसके अवैध साम्राज्य को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी. एसपी के मुताबिक जिले में आपराधिक प्रवृति के लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिनके खिलाफ भी गंभीर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं. ऐसे लोगों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है, जो लोग भी अवैध कारोबार में शामिल हैं, ऐसे लोगों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है.