News in Brief

COVID19 Home Test: देश में मेडिकल रिसर्च की अग्रणी संस्था ICMR ने अब कोरोना जांच के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. नई गाइडलानइ के मुताबिक कोरोना की जांच अब लोग घर में भी कर सकेंगे. रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए एक टेस्ट किट को ICMR की मंजूरी मिल गई है. एंटीजन की रिपोर्ट तुरंत मिल जाती है, तो वहीं RTPCR जांच की रिपोर्ट 24 घंटे में आती है. 

घर बैठे कर सकेंगे कोरोना की जांच
होम बेस्ट टेस्टिंग किट से जांच में तेजी आएगी, साथ ही घर बैठे लोग कोरोना की जांच कर सकते हैं. इस किट का प्रयोग कोरोना के हल्के लक्षण या संक्रमित व्यक्कि के संपर्क में आए हुए लोग कर सकते हैं. होम बेस्ट टेस्टिंग किट से ज्यादा टेस्ट न करने की भी सलाह दी गई है.

Bike Bot Scam: 42 हजार करोड़ के बाइक बोट घोटाले में 2 और गिरफ्तार, दिल्ली में ठगे 250 करोड़ रुपये

नाक के जरिए ले सकेंगे कोरोना सैंपल 
इस किट के जरिए लोग घर में ही नाक के जरिए कोरोना सैंपल ले सकेंगे. इस किट का नाम COVISELF (Pathocatch) है. फिलहाल भारत में केवल एक कंपनी को इसकी मंजूरी दी गई है, जिसका नाम Mylab Discovery Solutions Ltd (मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस लिमिटेड) है. होम टेस्टिंग कम्पनी के सुझाए मैन्युअल के तौर तरीके से होगी. 

मोबाइल ऐप के जरिए मिलेगी पॉजिटिव और निगेटिव रिपोर्ट
होम टेस्टिंग के लिए गूगल प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर से मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा. इसे सभी यूजर्स डाउनलोड कर सकते हैं. इस ऐप का नाम माईलैब कोविससेल्फ (Mylab Covisself) है. मोबाइल ऐप के ज़रिए पॉजिटिव और निगेटिव रिपोर्ट मिलेगी. जो लोग होम टेस्टिंग करेंगे उन्हें टेस्ट strip पिक्चर खींचना पड़ेगा और उसी फोन से तस्वीर लेनी होगी जिस पर मोबाइल ऐप डाउनलोड होगा. मोबाइल फोन का डाटा सीधे ICMR के टेस्टिंग पोर्टल पर स्टोर हो जाएगा. मरीज की गोपनीयता बरकरार रहेगी.

ये भी हैं नियम
इस टेस्ट के जरिए जिनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आएगी उन्हें पॉजिटिव माना जायेगा और किसी टेस्ट की जरूरत नही पड़ेगी. जो लोग पॉजिटिव होंगे उन्हें होम आइसोलेशन को लेकर ICMR और हेल्थ मिनिस्ट्री की गाइडलाइन को मानना होगा. लक्षण वाले जिन मरीजों का रिजल्ट निगेटिव आएगा उनको RTPCR करवाना होगा. सभी रैपिड एंटीजन निगेटिव सिम्प्टोमेटिक लोगों को सस्पेक्टेड कोविड केस माना जायेगा और जब तक RTPCR का रिजल्ट नही आ जाता तब तक उन्हें होम आईओलेशन में रहना होगा.

बुखार मापने के लिए घर में रखें ये थर्मामीटर, जानें नापने का सही तरीका और टाइम

WATCH LIVE TV