
नोएडा: मुंबई, बेंगलुरु और गुरुग्राम के बाद अब उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी ड्राइव-इन वैक्सीनेशन की शुरुआत हो गई है. इस तरह की व्यवस्था शुरू करने वाला नोएडा उत्तर प्रदेश का पहला शहर है. आप अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे ही वैक्सीन लगवा सकेंगे. डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया और ग्रेटर नोएडा स्टेडियम में 17 मई से यह सुविधा शुरू हो गई.
साधु बनकर करना चाहता था डासना महंत की हत्या, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा जैश का हैंडलर
सिर्फ 45 साल से ऊपर के लोगों के लिए
हालांकि, ड्राइव-इन सिर्फ 45 साल से ऊपर के लोगों के लिए ही होगा. आगे जाकर इसे 18 से 44 वर्ष वालों के लिए भी खोल दिया जाएगा. ड्राइव-इन वैक्सीनेशन के पहले दिन इन दोनों सेंटर्स पर 200 लोगों को वैक्सीन लगने की उम्मीद है. इन दोनों ही सेंटर्स पर वैक्सीन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लगाई जाएगी.
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले केदारनाथ मंदिर के कपाट, PM मोदी के नाम से की गई पहली पूजा
कोविन एप पर ही कराना होगा रजिस्ट्रेशन
ऐसा नहीं है कि आप ड्राइव करते हुए डीएलएफ मॉल और नोएडा स्टेडियम पहुंचेंगे और आपको वैक्सीन लग जाएगी. ड्राइव-इन के लिए भी पहले आपको कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. अपॉइंटमेंट होने पर आप यहां जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं. जैसे बाकी सेंटर्स पर वैक्सीन लगने के बाद आधे घंटे तक निगरानी होती है, यहां भी ऐसा ही होगा.
इस तारीख से शुरू होंगी स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन क्लासेज, गर्मियों की छुट्टियां कैंसिल
दिक्कत होने पर जला दें कार की लाइट
वैक्सीन लगवाने के बाद कार में बैठे व्यक्ति को आधा घंटा वहीं रुकना होगा. यदि वैक्सीनेटेड व्यक्ति को कोई असुविधा होती है तो वह अपनी कार की लाइट जलाकर सिग्नल दे सकता है. डॉक्टरों की टीम तुरंत उसकी देखरेख करेगी. आपको बता दें कि वैक्सीनेशन कैंपेन को रफ्तार देने के लिए देश के बड़े शहरों में ड्राइव-इन वैक्सीनेशन सेंटर्स खोले गए हैं.
WATCH LIVE TV
