
Patna: बिहार में पुलिसकर्मी अब ड्यूटी के दौरान अपना मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं कर सकेंगे. बिहार पुलिस महानिदेषक एस के सिंघल ने इसके लिए बजाब्ता एक आदेश जारी किया है.
आदेश के मुताबिक, पुलिस अधिकारी और जवान के ड्यूटी के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई है. आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि आदेश नहीं मानने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी हो सकती है.
इस आदेष के बाद बिहार पुलिसकर्मियों को काम के दौरान अब मोबाइल फोन से दूरी बनाकर रखनी होगी.
बिहार के पुलिस महानिदेशक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि विधि व्यवस्था बनाए रखने, बीआईपी सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, चैक चैराहों पर बनाए गए पोस्टों पर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों द्वारा ड्यूटी की जाती है. ऐसे में उन्हें सजग रहना पड़ता है.
ये भी पढ़ेें- Bihar: ऐसा गांव जहां वैक्सीन के नाम पर भड़क जाती हैं महिलाएं, तो पुरुष स्वास्थ्य विभाग पर फोड़ देते हैं ठीकरा
ऐसे कई मामले प्रकाश में आए हैं कि कर्तव्य पालन के दौरान पुलिसकर्मी अनावश्यक रूप से मोबाइल का उपयोग एवं सोशल मीडिया से जुड़कर अपने व्यक्तिगत मनोरंजन में लग जाते हैं, जिससे उनकी कार्यक्षमता और दक्षता प्रभावित होती है. इस प्रकार का कार्य अनुशासनहीनता भी है.
उन्होंने आदेश में कहा है कि ऐसा करने से उनकी छवि भी धूमिल होती है तथा राज्य पुलिस की छवि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.
आदेश में कहा गया है कि ऐसा करना अनुशासनहीनता माना जाएगा और कर्तव्य के दौरान (विषेश परिस्थिति को छोड़कर) इस आदेष का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जा सकती है.
इस आदेश की कॉपी पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी प्रभाग के प्रभारी के साथ रेंज आईजी-डीआईजी, एसएसपी, एसपी और कमांडेंट को भेजी गई है.
(इनपुट- आईएएनएस)
