
मनमीत गुप्ता/अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 अगस्त 2020 पूजित शिलाओं और रामलला को अर्पित किए गए कलश को नींव में स्थापित किया गया. इसके साथ ही गर्भगृह की नींव भराई का काम शुरू हो गया है. इन 9 शिलाओं में नंदा, भद्रा, जया, अपराजिता , शुक्ला, पूर्णा, सौभाग्या, रिक्ता और अजिता को समुद्र तल से 92 मीटर ऊपर नींव में स्थापित किया गया है.
7 बजे शुरू हुई गर्भगृह की नींव का पूजा
सोमवार को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सुबह 7 बजे से रामलला के गर्भगृह की नींव का पूजन शुरू किया. सबसे पहले नवग्रह का पूजन किया गया. उसके बाद पूजित शिलाओं को गर्भगृह में स्थापित किया गया. गर्भगृह में एक चौकोर शिला भी स्थापित की गई. जिसमे शंख, मकर, सर्प, कलश, मछली, कछुआ सहित 9 चित्र उकेरे गए थे. मान्यता है कि इन शिलाओं और 9 आकृति वाली चौकोर शिलाओं के स्थापित होने से सभी प्रकार की बाधाओं से नव निर्मित भवन की रक्षा होती है.
ये भी पढ़ें- यूपी में घट रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में 9391 नए केस, 23045 लोग हुए ठीक
ये लोग रहे शामिल
इस पूजा में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय, ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र, महंत दिनेंद्र दास और आरएसएस की ओर से डॉ. कृष्ण गोपाल, भैया जी जोशी शामिल हुए. यह पूजा सुबह 10 बजे तक चली. अभी राम मंदिर निर्माण के लिए नींव की भराई का कार्य चल रहा है. राम मंदिर के लिए 50 फिट गहरी नींव की खुदाई की गई है. जिसमें एक-एक फिट के 44 लेयर बनाये जायेंगे . इनमें 3 लेयर बनाई जा चुकी हैं. नींव भराई के लिए लिए 20 छोटी-बड़ी मशीनों को लगाया गया है.
ये भी पढ़ें- आजम खान की सेहत को लेकर हॉस्पिटल ने जारी किया बयान, स्वास्थ्य को लेकर दी जानकारी
बता दें कि इस काम को करने के लिए एल एंड टी, टाटा कंसल्टेंसी के साथ बाला जी कंस्ट्रक्शन कंपनी को भी लगाया गया है. नींव निर्माण का कार्य तीन शिफ्टों में किया जा रहा है, जिससे जुलाई माह तक नींव निर्माण का कार्य पूरा हो सके.
WATCH LIVE TV
