Iran Conducts Gunfire Drills: ईरान में तेज विरोध प्रदर्शन और अमेरिका की चेतावनी के बाद पर्शियन गल्फ कोस्ट और इराक-अजरबैजान के बॉर्डर से लगे इलाकों में लाइव गनफायर का अभ्यास चल रहा है. डिफेंस एक्सपर्ट्स के मुताबिक इन मिलिट्री एक्सरसाइज में दुश्मन के विमानों को मार गिराने के लिए डिजाइन की गई एंटी एयरक्राफ्ट गन का इस्तेमाल किया जा रहा है. पिछले हफ्ते ईरान के एविएशन अथॉरिटी ने कम से कम 20 नोटिस टू एयरमेन (NOTAMs) जारी किए थे, जिनमें पायलटों को साउथ और नॉर्थ वेस्ट ईरान में नामित डेंजर जोन से बचने की चेतावनी दी गई थी.
ईरान ने खड़ी की दीवार
‘NDTV’ की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने बहरीन और कतर की ओर मुंह किए अपने साउथ कोस्ट पर प्रभावी रूप से आग की एक वर्चुअल दीवार खड़ी कर दी है, जहां अमेरिका के प्रमुख मिलिट्री बेस हैं. इनमें से कई खतरे वाले क्षेत्र कोम के पास हैं, जो तेहरान से 150 किलोमीटर की दूरी पर है. कोम के पास तेल और गैस फील्ड्स, एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स भी है. बता दें कि ये एक्सरसाइज अगले हफ्ते के लिए भी जारी रहेंगे. इनमें से कुछ अभ्यास पहले से ही चल रहे हैं.
ये भी पढ़ें- ट्रंप की धमकी के बावजूद क्यों ईरान पर हमला नहीं कर सकता अमेरिका? इस वजह ने बनाया लाचार
अमेरिका ने वापस बुलाए सैनिक
अमेरिका भी ईरान से बढ़ते खतरे और क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए मिडिल ईस्ट में स्थित अपने प्रमुख सैन्य ठिकानों से सैनिकों को वापस बुला रहा है. इसको लेकर बुधवार 14 जनवरी 2026 को एक बयान जारी किया गया. ‘HT’की रिपोर्ट के मुताबिक एक अमेरिकी अधिकारी ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि कतर में एक महत्वपूर्ण मिलिट्री बेस के कई कर्मियों को बुधवार 14 जनवरी 2026 की शाम तक वहां से निकलने की सलाह दी गई है. यह घटना तब सामने आई है जब अमेरिका की धमकियों के जवाब में ईरान ने बुधवार को कहा था कि उसने अमेरिकी सैनिकों की मेजबानी करने वाले पड़ोसी देशों को चेतावनी दी है कि अगर वाशिंगटन हमला करता है तो वह अमेरिकी ठिकानों पर हमला करेगा.
ये भी पढ़ें- लाखों की तादाद फिर भी अकेलापन… ये हैं दुनिया के सबसे सूने शहर, यहां भीड़ में भी अकेले रहते हैं लोग
ट्रंप की चेतावनी
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बार-बार धमकी दी है कि अगर अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को मारा तो वे कड़ी सैन्य कार्रवाई करेंगे. ईरान के बाहर ह्यूमन राइट्स ग्रुप्स का दावा है कि 28 दिसंबर 2025 – 12 जनवरी 2026 के बीच ईरान में 2,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे वीडियो में मुर्दाघरों और अस्पतालों में शवों के ढेर दिखाई दे रहे हैं, हालांकि ईरान में देशभर में इंटरनेट ब्लैकआउट के कारण इन दावों की पुष्टि करना थोड़ा मुश्किल है.
