News in Brief

Raktanchal Season 3: क्राइम ड्रामा सीरीज ‘रक्तांचल’ के दो सीजन को लोगों का खूब प्यार मिला. इस सीरीज के तीसरे सीजन से निकितन धीर का किलर लुक सामने आ गया है.खून से सना चेहरा और गुस्से वाले एक्सप्रेशन लिए एक्टर की ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. 

निकितन का किलर लुक वायरल

इस लुक को देखकर सीरीज में होने वाले गैंगवार और एक्शन का अंदाजा लगाया जा जा सकता है. निकितन के बाद क्रांति प्रकाश झा के लुक का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. निकितिन धीर ने इंस्टाग्राम पर अपने लुक को शेयर करते हुए लिखा-‘रक्तांचल सीजन 3′ से अपना पहला लुक शेयर किया है.’

Add Zee News as a Preferred Source

 

दिखाया आधा चेहरा

इस फोटो में एक्टर का पूरा चेहरा नहीं बल्कि आधा फेस दिख रहा है. जो खून से लथपथ है. कैप्शन में में लिखा- ‘इस बार पूर्वांचल एक बार फिर बनेगा रक्तांचल, आ रहा है वसीम खान.’ निकितन धीर रक्तांचल के हर सीजन में ‘वसीम खान’ के रोल में दिखे हैं.

क्या है कहानी?
अब तीसरे सीजन में एक बार फिर  क्रूर बाहुबली के रोल में दिखेंगे सीरीज में वसीम खान का रोल पूर्वांचल के एक खूंखार माफिया और गैंगस्टर की कहानी से जुड़ा है, जो क्रांति प्रकाश झा (विजय सिंह) का दुश्मन है. दोनों के बीच लंबे समय से पूर्वांचल पर राज करने और दबदबा बनाए रखने की क्रूर और खूंखार खूनी लड़ाई को दिखाया गया है.

अजय देवगन की Drishyam 3 से पहले आ रही मोहनलाल की मूवी, टीजर ने आते ही मचाया कोहराम, उड़ा दिए होश

 

रक्तांचल सीजन 1980 के दशक के माफिया और गैंगवार को दिखाती है.इस सीरीज को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया जाएगा. अभी सीरीज के लीड किरदार का पहला लुक रिवील किया गया है. सीरीज की रिलीज डेट आनी बाकी है. पहले दो सीजन को जनता ने काफी पसंद किया था और अब तीसरे सीजन से काफी उम्मीदें हैं.

इनपुट- एजेंसी