News in Brief

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में किशोर की हुई हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने एक सप्ताह पहले  14 वर्षीय किशोर की गला रेत कर हत्या करने वाले युवक को गिरफ्तार कर ली है. आरोपी के पास से पुलिस ने प्रयुक्त धारदार हथियार कटारी भी बारामद की है. प्रम-प्रसंग के चलते हुई किशोर की हत्या हुई थी.

क्या है मामला? 
मामला जिले के पवई थाना क्षेत्र के सुवेमापुर गांव का है जहां पर विनोद कुमार गौड़ के तीनों बेटे शिवम, सत्यम, सौरभ रोज की तरह बकरी चराने मझुई नदी के किनारे श्मशान के पास गए थे. पिता द्वार दिए गए तहरीर के अनुसार,  कुछ समय बीत जाने के बाद दो लड़के शिवम और सौरभ घर तो आ गए. शाम को जब वह घर आकर अपने तीसरे बेटे सत्यम के बारे पूछताछ की, तो यह ज्ञात हुआ कि अर्धनिर्मित कमरें में सत्यम का धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी गई.

मृतक के बुआ से था आरोपी का प्रेम संबंध 
 इस सूचना पर थाने की पुलिस अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की. पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की मृतक सत्यम की बुआ से प्रियांशू सिंह उर्फ प्रिंस निवासी सेहरी थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर से कई वर्षो से बात करता था. प्रेमी प्रियांशू मृतक सत्यम की बुआ से बार-बार मिलता जुलता रहता था.
 जिसकी जानकारी मृतक सत्यम को हो गई थी.

अर्धनिर्मित कमरे में ले जाकर रेत दिया गला
 प्रेमी प्रियांशू ने सत्यम को ठिकाने लगाने की योजना बनाई, जहां 23 मई को दिन में मझुई नदी के पास बकरी चराते अकेला पाकर 14 वर्षीय सत्यम को एक अर्धनिर्मित कमरे में ले जाकर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी.

क्या बोली पुलिस? 
इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि प्रियांशू सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.  निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की कटारी के साथ आरोपी प्रियांशु को घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया हैं. 

WATCH LIVE TV