
नई दिल्ली: आधार कार्ड आज हमारा सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बन चुका है. सभी जरूरी कामों में आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ती है. इसके चलते आधार कार्ड अपने पास रखना होता है. ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड (Aadhaar Card) गुम हो जाए, तो मुसीबत हो सकती है. हालांकि, आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है. इस आर्टिकल में हम आपको घर बैठे मिनटों में नया आधार कार्ड अप्लाई करने का तरीका बताने जा रहे हैं. इसके साथ ही जब आधार कार्ड खो जाए इस स्थिति में क्या करना चाहिए ये भी बताने जा रहे हैं.
आधार कार्ड खोने पर सबसे पहले करें ये काम
अगर आपका आधार कार्ड या उसकी कॉपी कहीं खो गई है, तो सबसे पहले अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराएं. दरअसल, आधार कार्ड का इस्तेमाल आईडी प्रूफ के तौर पर किया जाता है. बैंक से लेकर किसी योजना का लाभ लेने तक में इसका इस्तेमाल होता है. ऐसे में अगर आपका आधार किसी गलत हाथों में लग जाए तो मिस्यूज हो सकता है.
ये भी पढ़ें- मोबाइल और कंप्यूटर की स्पेस खाने वाली Temp Files क्या होती हैं? इन्हें डिलीट करना सही है?
घर बैठे ऐसे बनवाएं आधार कार्ड
आधार कार्ड गुम होने की स्थिति में आप यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (UIDAI) की वेबसाइट पर जाकर खुद ही आधार कार्ड की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं. चाहें तो नया आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको 50 रुपये का भुगतान करना होगा. आवेदन के बाद नए आधार कार्ड ही हार्ड कॉपी पोस्ट के जरिए आपके द्वारा दिए गए पते पर भेज दी जाएगी.
ये भी पढ़ें- जानें ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर क्यों बना होता है ‘X’ का निशान, क्या होता है LV का मतलब ?
ये है Step by Step प्रोसेस
1. आधार की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं.
2. यहां दिए गए Order Aadhaar PVC Card ऑप्शन पर क्लिक करें.
3. अब एक नया पेज खुलेगा. अब अपना 12-डिजिट का आधार नंबर, और सिक्यॉरिटी कोड फिल करें.
4. इसके बाद Send OTP पर क्लिक करें.
5. इससे रजिस्टर्ड नंबर पर OTP जाएगा. उस कोड को फिल कर Submit पर क्लिक कर दें.
6. अब एक पेमेंट गेटवे पेज खुलेगा. यहां आपको 50 रुपये के फीस पे करनी होगी.
7. प्रोसेस कंप्लीट होने के 15 दिनों के अंदर आपको स्पीड पोस्ट के जरिए आधार कार्ड की हार्ड कॉपी भेज दी जाएगी.
ये भी देखें- इंटरनेट पर वायरल हुआ कपड़े धुलते हुए बंदर का Video, आपने देखा क्या?
WATCH LIVE TV
