Jaipur : आयकर विभाग में सिंघम के नाम से प्रसिद्ध वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी विक्रम पगारिया (IRS Vikram Pagaria) कोरोना संक्रमण काल में लोगों की मदद में आगे आए हैं. गूगल ड्राइव मुहिम के जरिए उन्होंने 15 दिन में दो करोड़ रुपए की राशि इकट्ठा कर 30 शहरों के 42 अस्पतालों में 400 से अधिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए हैं.
इनमें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर सहित दवा और अन्य उपकरण शामिल है. राजस्व संग्रहण से जुड़ी विक्रम पगारिया और उनकी टीम को सभी राज्यों और विश्व के कई देशों से मदद मिल रही है. वित्त मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों और कार्मिक भी इस मुहिम में उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें-निजी अस्पतालों में लगेंगे सरकारी हॉस्पिटल के बचे वेंटिलेटर-ऑक्सीजन, फ्री में मिलेगी सुविधा
देश में पिछले 24 घंटों में 3 लाख 56 हज़ार 82 लोग ठीक हुए हैं. इसके साथ ही भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 2 करोड़ 29 लाख 92 हज़ार 517 हो गई है, जिसमें से 2 लाख 49 हज़ार 992 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है. इस संक्रमण से अब तक 1 करोड़ 90 लाख 27 हज़ार 304 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं. वहीं, अब देश में एक्टिव केस की संख्या 37 लाख 15 हज़ार 221 हो गई है.एक्टिव केस में 83 फीसदी एक्टिव केस 13 राज्यों में हैं. ये राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्य प्रदेश और बिहार है.
कोरोना (Coronavirus) की दूसरी लहर में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है. कई राज्यों और जिलों में ऑक्सीजन आपूर्ति और दवा कम पड़ती दिखाई दी है, इसको देखते हुए भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विक्रम पगारिया और उनकी टीम आगे आई है. 15 दिनों की गूगल ड्राइव मुहिम में उन्होंने 2 करोड़ रुपए की राशि जमा कर देश भर के 30 अस्पतालों में संसाधन मुहैया करवाएं. कोरोना संक्रमण में मदद की आयकर विभाग के ऑफिसर्स की पहल को वैश्विक समर्थन मिला है.

हेल्प इंडियन हॉस्पिटल्स के नाम से शुरू की ऑनलाइन हेल्प मुहिम (Online Help Drive) को यूनिवर्सल हेल्थ फॉउन्डेशन और भूमिका ट्रस्ट का भी सहयोग मिला है. इस मुहिम के जरिये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर सहित दवा और चिकित्सा उपकरण अस्पतालों और कोरोना संक्रमितों को उपलब्ध करवा रहे है. हेल्प इंडियन हॉस्पिटल मुहिम की टीम में मनोज मिश्रा, रवि गुप्ता, आदित्य दामानी, निखिल सौरभ, पंकज राठी, निशित खांटल, सिद्दार्थ सोडानी, समीर बेहेरे, रजत गोयल, सूरज सिंह, सुमित तिवाड़ी और विपिन वर्गीस शामिल है.
गूगल ड्राइव मुहिम देशभर के सिविल सर्वेंट जुड़कर अपना सहयोग दे रहे हैं. राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड सहित कई राज्यों के अस्पतालों में इस पहल के जरिए संसाधन दिये गए है. राजस्व संग्रहण से जुड़े अफसरों की मानवीय पहल की जमकर सराहना हो रही है. 15 दिनों में 2 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से 30 शहरों के 42 अस्पतालों में 400 से अधिक उपकरण दिए हैं.
ये भी पढ़ें-राजस्थान में कोविड मरीजों को भर्ती करने से मना नहीं कर सकेंगे अस्पताल, फ्री में मिलेगा एबुंलेंस
