News in Brief

भोपालः मध्य प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया जारी है. अब राजधानी भोपाल को पूरी तरह से खोलने की तैयारी हो चुकी है. गुरुवार से भोपाल पूरी तरह से अनलॉक हो जाएगा. गुरुवार से राजधानी पूरी तरह से अनलॉक हो जाएगी. अब सिर्फ रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन रखने का निर्णय लिया है. जबकि हर बुधवार को व्यापारी अपने कर्मचारियों का वैक्सीनेशन करवा सकेंगे.

कर्मचारियों को लगेगी वैक्सीन 
मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि अब हर दिन भोपाल में रात 8 से सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा. उसके बाद व्यापारी भाई अपनी-अपनी दुकानें खोल सकते हैं. उन्होंने कहा कि दुकान खोलने के लिए सभी व्यापारियों को अपने-अपने कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगवाना अनिर्वाय रहेगा. अगर ऐसा नहीं किया जाएगा तो  दुकानें सील कर दी जाएंगी. हालांकि शुरुआत में कुछ दिन की छूट दी जा सकती है. मंत्री ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन की बैठक में यह फैसला किया गया है कि बुधवार को मार्केट खुलेंगे, लेकिन उस दिन खरीदारी नहीं होंगी. क्योंकि बुधवार को सभी कर्मचारियों  वैक्सीनेशन करने पर जोर दिया जाएगा.  इसके लिए नारा दिया गया है. ‘टीका लगाओ दुकान खुलवाओ’. दुकाने खोलने का समय सुबह 6 से शाम 8 बजे तक तय किया गया है. 

व्यापारी कर रहे थे अनलॉक की मांग 
भोपाल में व्यापारी लगातार अनलॉक की मांग कर रहे थे. इसको लेकर 
राजधानी में अनलॉक की प्रक्रिया की शुरुआत होने के साथ ही कपड़ा, सराफा समेत कई व्यापारी संगठन छूट देने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर व्यापारी संगठनों ने भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग से मुलाकात की थी। मंत्री ने व्यापारियों को बाजार जल्द ही कोविड प्रोटोकॉल के साथ खोलने का आश्वासन दिया था। इसके बाद सोमवार को व्यापारियों को स्मार्ट सिटी कार्यालय में बैठक में बुलाया गया था। यहां पर व्यापारियों के साथ बातचीत में प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग और कलेक्टर अविनाश लवानिया ने गुरुवार से मार्केट खोलने पर सहमति दी। इसको लेकर जिला प्रशासन जल्द आदेश जारी करेगा।

अनलॉक प्रक्रिया से नाराज व्यापारी संगठन ने  भोपाल कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर सभी प्रकार की दुकान खोलने की मांग की थी. व्यापारियों का कहना है कि पिछले दो महीनों से हम परेशान है , शराब की दुकानों को खोल दिया गया. लेकिन अन्य दुकाने खोलने नहीं दी जा रही.  हम अपनी दुकानें खोलने की मांग कर रहे हैं तो कोरोना फैलने का हवाला दिया जा रहा है. अब हम इस स्थिति में नही है कि बिना व्यापार के रह सके. इसलिए हमारी दुकाने खोलने दी जाए. जिसके बाद जिला प्रबंधन समीति की बैठक में भोपाल को पूरी तरह से अनलॉ करने का फैसला किया गया. व्यापारियों और अधिकारियों की बैठक में यह भी सहमति बनी है कि व्यापारी अपने-अपने मार्केट में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने की व्यवस्था करेंगे. इसके लिए मार्केट में अनाउंसमेंट के लिए स्पीकर लगाएंगे. इससे मार्केट में सोशल डिस्टेसिंग के साथ ही मास्क पहनना अनिवार्य करने जागरूक किया जाएगा.

अब रविवार को लॉक रहेगा भोपाल 
हालांकि रविवार को पूरे दिन राजधानी भोपाल में कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा. रविवार को किसी भी तरह की कोई दुकान नहीं खोली जाएगी. मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि जो व्यवस्था भोपाल के लिए बनाई गई है. वह आगे भी जारी रहेगी. अनलॉक की प्रक्रिया में आम जनता का भी सहयोग जरूरी है. बिना वजह घरों से लोग न निकले और पूरी तरह से सावधानी बरते. क्योंकि कोरोना अभी पूरी तरह से गया नहीं है इसलिए सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है. 

ये भी पढ़ेंः जल्द खोला जाएगा बाबा महाकाल मंदिर, इस तारीख से मिल सकते हैं दर्शन

WATCH LIVE TV