
इंदौर: लोगों में आजकल 2 या तीन घंटे की फिल्म देखने की बजाय वेब सीरीज का क्रेज ज्यादा बढ़ गया है. इसी के साथ मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के रहने वाले गौतम जोशी ने भी एक फिल्म बनाई है. जिसका नाम ‘लव सॉरीज’ है. ये फिल्म क्राउड फंडिंग से सवा करोड़ में बनी है. जो आज एमएक्स प्लेयर समेत 20 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है.
बता दें कि रेडियो और एडवरटाइजिंग बैकग्राउंड से आए डायरेक्टर गौतम इंदौर से हैं. इस फिल्म के बारे में उन्होंने बताया कि इसमें एक दूसरे से जुड़ी चार अलग कहानियां हैं. जिसे तकनीकी तौर पर एंथोलॉजी कहा जाता है.
ये भी पढ़ें-अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जिस दवाई से हुआ कोरोना का इलाज, उसका जबलपुर में होगा ट्रायल
इस फिल्म में मेन लीड करणवीर शर्मा और अर्चना गुप्ता हैं. उनकी कहानी का टाइटल ‘स्ट्रॉबेरी’ है, बाकी मुख्य कलाकारों में मिस इंडिया रह चुकी स्टेफी पटेल, आकाश तलवार, पुनीत चौकसे, आकाश मखीजा, प्रतीक राव और ‘निमकी मुखिया’ फेम प्रियांशु सिंह जैसे जाने पहचाने नाम हैं.’
गौतम जोशी ने आगे बताया, ‘इस फिल्म में लव के कॉन्सेप्ट पर एक अलग टेक लिया गया है. इसमें एक बहस छेड़ी गई है कि बरसों से कहीं इस प्यार की अवधारणा को पीढ़ी दर पीढ़ी कहीं ज्यादा ही तो तव्वजो नहीं दे दी गई.
उन्होंने बताया कि इसे मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शूट किया है. हम आज के भारत में प्यार को लेकर जो युवाओं की सोच है, उसको आईना दिखाने की कोशिश की गई है. साथ ही उन्होंने बताया कि ये फिल्म हर एज ग्रुप को पसंद आने वाली है. ये फिल्म परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं. इसमें किसी प्रकार की अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल नहीं किया गया है.
लॉकडाउन का पड़ा असर
गौतम जोशी ने बताया कि उन्होंने इसकी शूटिंग पिछले साल मार्च में खत्म कर ली थी, लेकिन कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के कारण उसकी एडिटिंग का काम रुक गया, जो जून में शुरू किया गया.
क्या है उम्मीद
हिट होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हर किसी को आजादी है, कोई भी घर बैठे उसका उपयोग करता है. फिल्म की स्टोरी ऐसी है जो इसे हिट कर देगी और लोग इस फिल्म को काफी पसंद करेंगे. गौतम की मानें तो कोई भी फिल्म चल सकती है अगर उसकी कहानी में दम हो. चाहें वो 3 लाख में ही क्यों ना बनी हो, उसके आगे 300 करोड़ की फिल्म भी फेल हो सकती है.
Watch LIVE TV-
