Italy Pm Photo In Church: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की इन दिनों एक तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है. बताया जा रहा है कि रोम के एक चर्च में उनकी प्रतिमा लगवा दी गई है, जिससे पूरे देश में बवाल मच गया है. अब इसको लेकर सरकार के धर्म से जुड़े मामलों के मंत्रियों ने जांच करवाने की बात कही है. रोम के जिस चर्च में मेलोनी की यह तस्वीर लगाई गई है उसका नाम सेंट लॉरेंस बेसिलिका है.   

चर्च में लगा दी पीएम की तस्वीर 

इटली के लोकल न्यूजपेपर ‘ला रिपब्लिका’ के मुताबिक चर्च में 2 देवदूत (Angels) की प्रतिमा लगाए जाने का प्रस्ताव रखा था. इसको लेकर लंबे समय से तैयारी चल रही थी, हालांकि जैसे ही चर्च में इसकी प्रतिमा लगी तो लोग भौचक्के रह गए. यह प्रतिमा और कोई नहीं बल्कि खुद इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मिलती-जुलती थी. इस घटना के बाद अब इटली में बवाल मच गया है. जिसको लेकर अब खुद पीएम ने प्रतिक्रिया दी है. 

ये भी पढ़ें- इस मुस्लिम देश में तेजी से गिरी जन्मदर, चीन-जापान से भी बुरे हालात; महज 7 सालों में बदल गए आंकड़े 

Add Zee News as a Preferred Source

 

मेलोनी का रिएक्शन 

चर्च में खुद से मिलती-जुलती लगी प्रतिमा को लेकर पीएम मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा,’ नहीं, मैं कोई परी नहीं हूं. यह तस्वीर मेरी नहीं है. सरकार का कहना है कि हम जांच कराएंगे कि ये आखिर कैसे हुआ?’ इस घटना को लेकर चर्च के पादरी डैनियल मिशेलेटी ने न्यूज एजेंसी ‘ANSA’ को बताया,’ यह तस्वीर प्रधानमंत्री मेलोनी जैसी है. जिन्होंने इसे लगवाया है उससे पूछना चाहिए कि आखिर यह कैसे हुआ?’  

ये भी पढ़ें- पहाड़ के अंदर 24 किलोमीटर का सफर, 20 मिनट तक नहीं दिखता सूरज, हॉलीवुड फिल्म जैसी लगती है दुनिया की सबसे लंबी टनल 

मेलोनी की पार्टी से जुड़ा है आर्टिस्ट? 

बताया जा रहा है कि प्रतिमा को बनाने वाला आर्टिस्ट मेलोनी की पार्टी से जुड़ा है. वहीं प्रतिमा को स्थापित करने वाले कलाकार ब्रूनो वैलेंटिनेटी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा,’ मैं साल 2000 से इस पर काम कर रहा था. यह अचानक 1 दिन में नहीं हुआ है. मुझे नहीं पता कि यह तस्वीर किसकी है?’ उन्होंने कहा,’ वहां पर पहले से एक एंजेल थे, जिनका चेहरा पानी की वजह से नहीं दिख रहा था. हमने वापस उसी चेहरे को बनाने की कोशिश की, लेकिन कुछ और ही बन गया.’ ब्रूनो वैलेंटिनेटी का कहना है कि वह आज तक मेलोनी से नहीं मिले हैं और न ही कभी उनके पक्ष में प्रचार किया है.