
इटावा: यूपी के इटावा से एक हैरान करने वाली एक खबर सामने आई है. यहां कुछ अज्ञात बदमाशों ने खरबूजा तोड़ने से मना करने पर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
क्या है मामला?
मामला सिविल लाइन इटावा थाना के नगला पीर का है. यहां एक महिला और उसके परिवार ने अपने खेतों में खरबूज की फसल उगाई है. देर रात खेत पर कुछ लोग खरबूजा तोड़ने नजर आए. इस पर खेत में मौजूद महिला के चचेरे भाई ने मना किया. साथ ही अपने घर वालों को भी बुला लिया. महिला भी खेत पर पहुंची. इसी दौरान बदमाशों ने गोली चला दी, जो महिला को लग गयी. गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. बता दें कि मृतका गांव में ही आंगनवाड़ी के पद पर कार्यरत थी.
5 साल के बेटे को बहाने से ले गया मंदिर, मौका देख चाकू से गर्दन पर किया वार फिर खुद का काटा गला
वहीं, इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.
कोरोना महामारी को बना दिया ‘कोराना माई’, ढोल-मजीरा बजाकर पूजा में जुटे ग्रामीण
एसपी सिटी ने क्या कहा?
इस मामले पर इटावा के एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत महिला को खेत पर गोली मार दी गई. जिससे महिला की मौत हो गई. सूचना पर तत्काल थाना सिविल लाइंस की फोर्स, क्षेत्राधिकारी नगर और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर गई. परिजन द्वारा तहरीर मिली है. जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुई बकरी की मस्तानी चाल, आपने देखा क्या?
WATCH LIVE TV
