News in Brief

कन्हैया लाल शर्मा /मथुरा: यूपी में कोरोना ने खूब कहर बरपाया. कोरोना से जंग जीतने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है. इसके अलावा केंद्र सरकार भी जगह-जगह वैक्सीनेशन कैंप लगाकर लोगों को सुरक्षा कवच प्रदान कर रही है. शासन-प्रशासन द्वारा लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए अलग-अलग अंदाज में जागरूक किया जा रहा है. इसके बावजूद भी लोगों के मन से वैक्सीन को लेकर भय खत्म नहीं हो रहा है.

ऐसे में वैक्सीन लगवाने को लेकर फैले भ्रम को दूर करने के लिए अब मस्जिद के इमाम भी आगे आए हैं. मस्जिद में लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील कर रहे हैं.

ये भी देखें- Viral Video: नहीं देखा होगा ऐसा हिम्मती शख्स, पानी में मगरमच्छों के साथ कर रहा है मस्ती

क्या है मामला?
दरअसल, जिले के कस्बा राया की मस्जिद पर लगे लाउड स्पीकर से अजान के साथ-साथ कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की जा रही है. इस अपील का असर देखने को भी मिला. यहां इमाम की अपील सुनते ही लोग वैक्सीन लगवाने के लिए घरों से निकल पड़े. 

ये भी पढ़ें- साथी की मौत से गुस्साए कैदियों ने जौनपुर जेल में किया कब्जा, परिसर में लगाई आग, दागने पड़े आंसू गैस के गोले

वैक्सीनेशन सेंटर पर बढ़ी तादात
मस्जिद से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील को सुन स्थानीय लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं. वहीं, वैक्सीन लगवाने के लिए सरकारी अस्पताल और उप स्वास्थ्य केंद्रों पर भी पहुंच रहे हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब इमाम मस्जिद से वैक्सीन लगवाने की की अपील कर रहे हैं, तो सभी लोगों को वैक्सीन लगवानी चाहिए. इस खतरनाक वायरस से वैक्सीन लगवा कर ही बचा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें- निकल रही थी बारात तभी आ पहुंची दूल्हे की शादीशुदा प्रेमिका, बोली- सिर्फ मुझसे होगा इसका ब्याह

इमाम ने की ये अपील 
मस्जिद के इमाम हाफिज इस्लाम खां ने लोगों से अपील की है कि मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें. समय-समय पर हाथों को सैनेटाइज करते रहें. इस महामारी से लड़ने में सरकार का सहयोग करें. ताकि जल्द से जल्द हमारा देश इस महामारी से निजात पा सके. 

WATCH LIVE TV