News in Brief

टीम इंडिया के खूंखार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गर्दा उड़ाकर रख दिया. ईशान किशन ने 32 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली. ईशान किशन ने 237.50 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 11 चौके और 4 छक्के लगाए. ईशान किशन ने ऐसी बल्लेबाजी की, जिससे उन्होंने न्यूजीलैंड को मैच से बाहर कर दिया.

ईशान किशन ने T20I में बनाया सबसे अनोखा रिकॉर्ड

ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को रायपुर में तूफानी पारी खेलते हुए रिकॉर्ड बना दिया. ईशान किशन ने 32 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 76 रन की पारी खेली. पावरप्ले के दौरान ईशान किशन ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाए. इसी के साथ ईशान नॉन-ओपनर्स के तौर पर पावरप्ले के दौरान 50 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय बन गए. महज 6 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद भारत ने पावरप्ले के खेल तक 75/2 का स्कोर बना दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले टोटल

यह भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले टोटल रहा. इससे पहले टीम इंडिया ने जोहान्सबर्ग में टी20 वर्ल्ड कप 2007 के दौरान पावरप्ले में 1 विकेट खोकर 76 रन बनाए थे. ईशान किशन ने लंबे वक्त बाद भारतीय टीम में वापसी की है. नागपुर में खेले गए सीरीज के पहले मैच में किशन महज 8 रन ही बना सके थे, लेकिन अगले मुकाबले में उन्होंने अपनी काबिलियत दिखाई है. टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले किशन की यह शानदार फॉर्म टीम इंडिया के लिए सकारात्मक संकेत हैं.

कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए

मैच की बात करें, तो न्यूजीलैंड ने टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए. इस टीम के लिए कप्तान मिचेल सेंटनर ने 27 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों की मदद से नाबाद 47 रन जुटाए, जबकि रचिन रवींद्र ने 26 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 44 रन की पारी खेली. भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट हासिल किया.