News in Brief

12th फिल्म स्टार विक्रांत मैसी ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान एक वर्सेटाइल एक्टर के रुप में स्थापित कर ली है, जिसके चलते उन्हें अलग-अलग किरदारों में उतारने के लिए निर्माता तैयार हैं. वहीं विक्रांत मैसी जल्द ही एक  इंटरनेशनल थ्रिलर फिल्म से सिनेमाघरों में धमाका करने वाले हैं. फिल्म मेकर सिद्धार्थ आनंद और महावीर जैन द्वारा फिल्म ‘व्हाइट’ को तैयार किया जा रहा है, जो कि इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाएगी. इस फिल्म को लेकर इंटरनेट पर पहले से फैंस एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं. अब ऐसे में फिल्म में सिंगर जेनिफर लोपेज के म्यूजिक की खबरें वायरल होने से ये हॉट टॉपिक बन गई है. 

क्या सिंगर लोपेज ने फाइनल कर दी डेट्स?
खबरों के मुताबिक फिल्म की टीम एक हाई-प्रोफाइल सिंगर के साथ कोलेब की प्लानिंग कर रही है, जिसके चलते 
सिंगर जेनिफर लोपेज से फिल्म के एक गाने के लिए कांटेक्ट किया जा रहा है. वहीं अगर मेकर्स की ये प्लानिंग आगे बढ़ती है तो ये फिल्म को मजबूती मिलेगी. वहीं इससे ज्यादा मात्रा में ऑडियंस थिएटर तक पहुंचेगी. लेकिन अब तक इस खबर को लेकर कोई ऑफिशियल न्यूज नहीं है. 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

लोपेज का क्रेज
प्रोजेक्ट के इनसाइडर लोगों का कहना है कि फिल्म के मेकर्स एक ग्लोबल सिंगिंग लेबल के साथ बातचीत कर रहे हैं. उस लेबल ने फिल्म के मैन टॉपिक से जुड़े एक स्पेशल ट्रैक के लिए  जेनिफर लोपेज से कॉन्टैक्ट किया है और ये बातचीत अभी चल रही है. लेकिन खबरों की मुताबिक उन्होंने हां कर दी है. प्रोडक्शन हाउस के अनुसार, ‘जेनिफर लोपेज और इंटरनेशनल सिंगिग लेबल ‘व्हाइट’ एल्बम को सही ढंग से दिखाने के लिए एक थीम सॉन्ग पर काम कर किया जा रहा है. यह गाना अंग्रेजी और स्पेनिश में होगा और इसे दुनिया की पीस, लव और यूनिटी के इंडिया विजिट को बढ़ावा देने वाले एक बेहतरीन एंथम के रुप में बनाया गया है. 

फिल्म के बारे में
‘व्हाइट’ एक इंटरनेशनल थ्रिलर फिल्म है जिसे एक इंग्लिश और स्पेनिश में शूट गया है. फिल्म निर्माता इसे हिंदी के साथ-साथ 21 भाषाओं में डब करने की प्लानिंग बना रहे हैं. फिल्म का लगभग 90 % हिस्सा साउथ अमेरिका में फिल्माया गया है, जिसमें ज्यादातर इंटरनेशनल एक्टर्स और क्रू मेंबर शामिल हैं.