News in Brief

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब और बढ़ने वाला है. यूं कहें कि असली टूर्नामेंट तो अब शुरू होने वाला है तो गलत नहीं होगा. ग्रुप स्टेज के बाद 20 में से 12 टीमों का सफर समाप्त हो चुका है. अब सुपर-8 में आठ टीमों के बीच जंग है. सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. ICC टूर्नामेंट को जीतने के लिए सिर्फ खेल नहीं बल्कि किस्मत का साथ होना भी मायने रखता है. फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी ये है कि टीम इंडिया में एक ऐसा खिलाड़ी मौजूद है, जिसके नाम आईसीसी इवेंट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की, जो ना सिर्फ बल्ले और गेंद से टीम के अहम कड़ी हैं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए ‘लकी चार्म’ भी हैं. आईसीसी टूर्नामेंट में हार्दिक का लक कमाल का रहा है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि 2023 से लेकर अभी तक वो ICC के किसी टूर्नामेंट में एक मैच भी नहीं हारे हैं.

ICC टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Add Zee News as a Preferred Source

हार्दिक पांड्या दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो लगातार आईसीसी टूर्नामेंट में 20 से अधिक मैचों में अपराजित रहे हैं. उन्होंने इस मामले में इसी टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2006 से 2007 के बीच ICC टूर्नामेंट में लगातार 17 मुकाबले जीते थे. हार्दिक ने लगातार 21 मुकाबले जीतकर क्लार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया. करोड़ों भारतीय फैंस यही दुआ करेंगे कि उनका ये लक आगे भी जारी रहे और टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा करे.

fallback

अक्षर पटेल भी 16 मैचों से अपराजित

हार्दिक पांड्या के अलावा गुजरात के ही अक्षर पटेल भी ICC टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लकी चार्म रहे हैं. ‘बापू’ आईसीसी इवेंट में लगातार 16 मुकाबले जीत चुके हैं. उम्मीद है कि ये सिलसिला आगे भी बरकरार रहेगा.

आईसीसी टूर्नामेंट में लगातार सबसे अधिक जीत

21 – हार्दिक पांड्या (2023 से 2026)*
17 – माइकल क्लार्क (2006 से 2007)
17 – शॉन टेट (2007 से 2010)
16 – अक्षर पटेल (2024 से 2026)*
16 – ब्रैड हॉग (2006 से 2012)
15 – ग्लेन मैकग्रा (2006 से 2007)
15 – रिकी पोंटिंग (2006 से 2007)
15 – एडम गिलक्रिस्ट (2006 से 2007)
15 – माइकल हसी (2006 से 2007)
15 – शिखर धवन (2013 से 2015)

सुपर-8 में भारत के मुकाबले

22 फरवरी, भारत बनाम साउथ अफ्रीका, नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद)
26 फरवरी, भारत बनाम जिम्बाब्वे, एमए चिदम्बरम स्टेडियम (चेन्नई)
01 मार्च, भारत बनाम वेस्टइंडीज, ईडन गार्डन्स (कोलकाता)

ये भी पढ़ें: सुपर-8 का सफर नहीं आसान… कितने मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी टीम इंडिया? समझें समीकरण