
World Biggest insane asylum: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपने आप में काफी कहानियां समेटे हुए हैं. लोग इन जगहों के बारे में जानना चाहते हैं. आप शायद कई स्थानों के बारे में जानते होंगे और उनकी स्टोरी से रूबरु होंगे, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया का सबसे बड़ा पागलखाना कहां स्थित है और इसकी वर्तमान की स्थिति क्या है? इस आर्टिकल में आप इसी पागलखाना के बारे में जानेंगे.
कहां है दुनिया का सबसे बड़ा पागलखाना
दुनिया का सबसे बड़ा पागलखाना यानी मानसिक अस्पताल अमेरिका के जॉर्जिया में स्थित है, जिसका नाम सेंट्रल स्टेट हॉस्पिटल है. हालांकि, अब यह अस्पताल खंडहर मे तब्दील हो चुका है. साल 1842 में इस अपस्ताल को स्थापित किया गया था और 1950 के दशक में इस अपस्ताल में 12000 से अधिक मरीज हुआ करते थे. आज के समय यह स्थान पूरी तरीके से वीरान पड़ा है. अमेरिका के इस संस्थान के बाद जापान का नोरिसिको साइकेट्रिक सेंटर का नंबर आता है, जो सबसे बड़ा मानसिक स्वास्थ्य संस्थान है.
टूरिस्ट के लिए खोला गया दुनिया का सबसे बड़ा पागलखाना
लंबे समय से बंद रहने और किसी प्रकार की मेंटनेंस न होने के कारण यह इमारत बुरी तरीके से खंडहर में तब्दील हो चुकी है. इस स्थान को लोग भूतिया मानते हैं, लेकिन अब सेंट्रल स्टेट हॉस्पिटल को टूरिस्टों के लिए खोल दिया गया है. जहां एक जमाने में हजारों की संख्या में मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों का उपचार होता था, तो अब यहां पर पर्यटक घूमने आते हैं. अक्टूबर 2021 में अमेरिकी सरकार ने इस पागलखाने एक पर्यटल स्थल घोषित किया और टूरिस्ट के लिए खोला गया.
कुछ अनसुनी कहानियां
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इस अस्पताल का हाल काफी बुरा हो गया था. इस अस्पताल में फंड की कमी हो गई और वहां पर कोई भी स्टाफ ऐसा नहीं रहा, जो चिकित्सा के बेहतर उपाय ढूंढ पाए. यही कारण है यहां के चिकित्सक बिजली के झटके, इंसुलिन शॉक जैसे खतरनाक तरीकों का इस्तेमाल करते थे. बताया जाता है कि इस अस्पताल में मरीजों को अमानवीय तरीके से रखा जाता था. यह भी दावा किया जाता है कि बच्चों को लोहे के पिंजड़े में रखा जाता था और बड़ों को जबरदस्ती स्टीम बाथ और ठंडे पानी से नहाने को कहा जाता था.
यह भी पढ़ें: गूगल से चुराया डाटा और चुपचाप ईरान को कर दिया ट्रांसफर, हत्थे चढ़े सिलिकॉन वैली के 3 इंजीनियर; अब कोर्ट करेगी फैसला
अभी भी होता है लोगों का उपचार
यह भी दावा किया जाता रहा है कि इस पागलखाने में 25 हजार से ज्यादा मरीजों को दफनाया जा चुका है. इसी पागलखाने के मरीजों के नाम की मेटल से बनी प्लेट गड़ी हुई है. बताया जाता है कि 8 हजार एकड़ में बने इस अस्पताल की 200 से ज्यादा खाली पड़ी इमारतों में भूत पकड़ने वाले लोग भी रहते हैं. कुछ लोग कहते हैं कि खाली हिस्से हॉन्टेड हैं और वहां भूतों का वास है, लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है. गौरतलब है कि वर्तमान में भी इस अस्पताल परिसर का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा एक्टिव है, जिसमें करीब 300 लोगों का उपचार चलता है. हालांकि, उपचार के तरीकों को अब बदल दिया गया है. बता दें कि ‘पागलखाना; की जगह अब ‘मानसिक स्वास्थ्य संस्थान’ या ‘अस्पताल’ का इस्तेमाल किया जाता है.
यह भी पढ़ें: 1600 रुपये की बिकिनी के चक्कर में इस मॉडल ने कराई फजीहत, CCTV के कैद हुआ कारनामा; लालच के चक्कर में हो गया बड़ा कांड

