News in Brief

राहुल मिश्रा/देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने कोविड कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है. पहाड़ी राज्य में अब 1 जून तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा. इससे पहले 25 मई की सुबह तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाया गया था. मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत के निर्देशों के बाद राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है. 

ब्लैक और वाइट फंगस के बाद दी ‘yellow Fungus’ ने दस्तक, यहां मिला पहला केस

एक जून तक बढ़ाया गया कोविड कर्फ्यू
सरकार के शासकीय प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि प्रदेश में कोविड कर्फ़्यू को 1 जून तक बढ़ाया गया है. शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि व्यापारियों की मांग के अनुरूप मुख्यमंत्री जी के साथ विमर्श के बाद बाजार खुलने के समय को सुबह 7 बजे से 10 बजे के बजाए सुबह 8 बजे से 11 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है. जिसमें पहले की तरह आवश्यक सेवाओं दूध, मीट मछली, फल, सब्जी की दुकानें खोली जा सकेगी.

खुली रहेंगी जरूरी चीजों की दुकानें
उन्होंने बताया कि राशन और किराने की दुकानों हेतु आम जनता को 28 मई को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक आवश्यक वस्तुओं के क्रय हेतु आवाजाही में छूट रहेगी. उनियाल ने कहा कि पिछले कई दिनों से कोविड का ग्राफ प्रदेश में कम होता हुआ दिख रहा है, लेकिन अपने स्तर से सरकार पूरी तरीके से इसकी रोकथाम में जुटी हुई है.  

प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता-उनियाल
कैबिनेट मिनिस्टर ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा ही सरकार के सबसे पहली प्राथमिकता है, लिहाजा भविष्य में कोरोना आंकड़ों में कमी आएगी तो तात्कालिक परिस्थितियों के अनुसार कोविड में ढील दी जा सकेगी.

एक हफ्ते क्वारंटाइन रहेंगे बाहर से आने वाले लोग
कर्फ्यू के दौरान दवा और स्वास्थ्य उपकरणों से जुड़ी दुकानों के साथ ही पशु चारे और कृषि और बागवानी से संबंधित दुकानें खुली रहेंगी. इसके साथ ही पेट्रोल पंपों को भी छूट दी गई है. सरकार ने औद्योगिक इकाइयों को लिए इस बार सख्त मानक बनाए हैं. इसके अलावा अलग राज्यों से आने वाले लोगों को एक हफ्ते तक क्वारंटाइन रहना अनिवार्य होगा. 

कोरोना की तीसरी लहर से पहले तैयार होंगे बच्चों के डॉक्टर, 52 मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर्स को ट्रेनिंग

WATCH LIVE TV